{"_id":"5a35e45b4f1c1b96368b4f9c","slug":"isi-wants-to-trap-indian-officials-in-honeytrap-attempt-foiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाना चाहता था पाकिस्तान, हुआ नाकाम","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाना चाहता था पाकिस्तान, हुआ नाकाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत के तीन अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाकर सीक्रेट जानकारियां निकलवाने की नाकाम कोशिश की। पाक में मौजूद भारतीय उच्च आयोग के तीनों अधिकारियों को फंसाने की कोशिश हुई थी, लेकिन वक्त रहते उनको सब समझ आ गया था। उन्होंने खुद ही इस बात की जानकारी अपने सीनियर्स को दी थी।
विज्ञापन
हाफिज सईद ने फिर उगला जहर, बोला कश्मीर में लेंगे पूर्वी पाकिस्तान का बदला
तीनों अधिकारियों को फौरन वापस भारत बुला लिया गया था, अब तीनों से पूछताछ की जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सीनियर्स को अबतक यही लग रहा है कि तीनों सब सच बोल रहे हैं और पाकिस्तान उनसे किसी तरह की कोई जानकारी निकलवाने में कामयाब नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जिन तीन को पाकिस्तान हनीट्रैप के जाल में फंसाना चाहता था वे हाई कमीशन में सरकारी कागजातों का अनुवाद करने का काम किया करते हैं। बता दें कि 2010 में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। तब हाई कमीशन की प्रेस डिवीजन में काम करने वाली माधुरी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने कथित तौर पर आईएसआई के एक अधिकारी को सीक्रेट डॉक्यूमेंट सौंप दिए थे।
विज्ञापन