{"_id":"56e028f04f1c1bef3c8b4568","slug":"investigation-on-relation-of-mqm-and-raw-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉ और एमक्यूएम के बीच संबंधों की पाक ने शुरू की जांच ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
रॉ और एमक्यूएम के बीच संबंधों की पाक ने शुरू की जांच
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 07:15 PM IST
सार
- अस्थिरता फैलाने के लिए फंड मुहैया करने का है आरोप
- एमक्यूएम करती आ रही आरोपों को खारिज
- एफआईए करेगी जांच
विज्ञापन
एमक्यूएम
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ ) और कराची स्थित मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के बीच संबंध होने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। रॉ पर आरोप है कि उसने एमक्यूएम को पाक में अस्थिरता फैलाने के लिए फंड मुहैया किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के घरेलू मामलों के मंत्री निसार अली खान ने जांच का जिम्मा संघीय जांच एजेंसी (एफआई) को सौंपा है। एमक्यूएम उन लोगों की संस्था है, जो 1947 में आजादी के बाद भारत से पाकिस्तान चले गए थे। हालांकि इन आरोपों को एमक्यूएम और रॉ, दोनों ही खारिज करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्होंने कभी पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए कोई फंड नहीं दिया है। आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह जांच एक प्रतिष्ठित उद्यमी और एमक्यूएम के विश्वासु सरफराज मर्चंट के उस साक्षात्कार के बाद की जा रही है, जिसमें मर्चंट ने बताया था कि उन्होंने एमक्यूएम को भारत की तरफ से फंड मिलने के सबूत देखे हैं। मर्चंट ने यह भी बताया कि भारत ने संस्था को हथियार खरीदने के लिए भी पैसे मुहैया करवाए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2014 में संस्था के प्रमुख अल्ताफ हुसैन के लंदन स्थित घर में स्कॉटलैंड पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान पुलिस को उनके घर से हथियारों की कई सूची बरामद हुुई थी। एफआईए इस मामले में ब्रिटेन से भी जानकारी हासिल करेगी।