{"_id":"95166c4e-af51-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"investigation-begins-in-sarabjeet-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत मामले में जांच शुरू","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सरबजीत मामले में जांच शुरू
Updated Sat, 27 Apr 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार ने भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर जेल में हुए हमले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से बीबीसी संवाददाता इबादुल हक़ ने बताया कि जेल के कुछ अधिकारियों के ख़िलाफ़ भी इस मामले में कार्रवाई की गई है। कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
अभी इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
लेकिन बीबीसी को सूत्रों ने बताया कि सरबजीत को लगी चोटों से अंदरूनी रक्तस्राव हुआ गया है और उनकी हालत काफ़ी गंभीर है। वो अभी आईसीयू में हैं।
परिवार को वीज़ा
सरबजीत का परिवार उन्हें देखने के लिए पाकिस्तान जा रहा है, उनका वीज़ा मंजूर हो गया है।
दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के एक प्रवक्ता का कहना था कि वीज़ा का आवेदन उन्हें शनिवार को दिन में हासिल हुआ था।
पाकिस्तान के दूतावास के अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि ये वीज़ा चार लोगों को दिया गया है, जो पंद्रह दिन के लिए है।
सरबजीत के ख़ानदान के चार लोगों - उनकी पत्नी, बेटी, बहन और बहन की बेटी ने सरबजीत से लाहौर मिलने जाने के लिए वीज़ा का आवेदन दिया था।
प्रदर्शन
भारत के कई शहरों में सरबजीत पर हुए हमले के खिलाफ़ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ़ नारे लिखकर प्रदर्शन किया।
जम्मू से भी प्रदर्शन की ख़बरें आ रही हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे एक ‘बहुत दुखद’ घटना बताया है।
उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद है, मुझे लगता है कि जेल में कुछ कैदियों ने उस पर हमला कर दिया।”
पाकिस्तान में सरबजीत पर जानलेवा हमले के मामले में जिन दो कैदियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है वे खुद हत्या के मामले में कैद हैं।