फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   indian kohinoor

भारत के कोहिनूर पर पाकिस्तान की नजर, क्या है मामला?

Fri, 04 Dec 2015 08:45 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
indian kohinoor

दुनिया के बेशकीमती कोहिनूर हीरे को ब्रिटेन से भारत वापस लाने की कोशिश के बीच इस पर पाकिस्तान ने अपना दावा ठोका है। पाकिस्तानी अदालत में कोहिनूर हीरे को ब्रिटेन से पाकिस्तान लाने की मांग को लेकर अपील दाखिल की गई है।

विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे से पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज ने कोहिनूर हीरे को भारत को वापस लौटाने की बात भी कही थी। पाकिस्तानी अदालत में दाखिल इस याचिका में पाक सरकार को ब्रिटेन से कोहिनूर हीरे को वापस लाने का निर्देश देने को कहा गया है।
विज्ञापन


पाक के लाहौर उच्च न्यायालय में बैरिस्टर जावेद इकबाल जाफरी ने याचिका दाखिल कर कहा कि कोहिनूर हीरे को महाराजा रंजीत सिंह के पोते दिलीप सिंह से छीनकर ब्रिटेन ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताज का हिस्सा था कोहिनूर

indian kohinoor

उन्होंने कहा कि कोहिनूर हीरा 1953 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताज का हिस्सा बन गया था। हालांकि 105 कैरेट के कोहिनूर पर महारानी का कोई हक नहीं है। जाफरी ने कहा, ‘कोहिनूर हीरा पंजाब प्रांत की ऐतिहासिक विरासत था।

ऐसे में इस बेशकीमती हीरे पर यहां के नागरिकों का अधिकार है।’ उन्होंने अदालत से कहा कि वह कोहिनूर हीरे को ब्रिटिश सरकार से हासिल करने के लिए पाक सरकार को निर्देश दे।

यह कोहिनूर हीरा आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की कोलार खदान से मिला था। काकतीय राजवंश के इस हीरे को हिंदू मंदिर की देवी की आंख में लगाया गया था। हालांकि बाद में यह सिख साम्राज्य का हिस्सा बन गया था, जिसे बाद में ब्रिटेन ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed