{"_id":"56f594334f1c1bcd05f14d59","slug":"indian-high-commissioner-summoned-in-pakistan-in-raw-agent-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में रॉ एजेंट की मौजूदगी को लेकर भारतीय उच्चायुक्त तलब","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में रॉ एजेंट की मौजूदगी को लेकर भारतीय उच्चायुक्त तलब
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:10 AM IST
सार
- पाकिस्तान ने किया रॉ एजेंट को गिरफ्तार करने का दावा, भारतीय उच्चायुक्त के सामने जताया विरोध
विज्ञापन
High Commission of India, Islamabad, Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एक एजेंट की अवैध गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए शुक्रवार को भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले को तलब किया। इससे पहले पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने अपने देश में अवैध तरीके से घुसे रॉ एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि रॉ एजेंट के देश मेें अवैध तरीके से घुसने और विनाशकारी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर भारतीय उच्चायुक्त के सामने विरोध जताया गया। इससे पहले बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर सरफराज ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि कुल यादव भूषण नाम के रॉ एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मीर ने बताया कि भूषण भारतीय सेना में कमांडर रैकिंग का अधिकारी है और वह रॉ के लिए काम करता है। उन्होंने दावा किया कि भूषण बलूच अलगाववादियों और आतंकियों के संपर्क में था। सूत्रों की मानें तो भूषण को बलूचिस्तान के चमन नाम के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पाकिस्तान बलूचिस्तान और कराची में हिंसा फैलाने के लिए हमेशा भारत को जिम्मेदार ठहराता रहा है, लेकिन यह पहली बार है जब उसने यहां से किसी रॉ एजेंट को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि भारत ने हमेशा इन दावों को खारिज किया है।
विज्ञापन