फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   indian govt should provide security to shahrukh khan says rehman malik

शाहरुख को लेकर पाक की ना-पाक चिंता

Wed, 30 Jan 2013 08:12 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 30 Jan 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
indian govt should provide security to shahrukh khan says rehman malik

पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि भारत सरकार को अभिनेता शाहरुख खान को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।

विज्ञापन


मलिक का यह बयान शाहरुख खान की उस टिप्पणी के संदर्भ में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय मुसलमानों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मलिक ने कहा है कि वह (शाहरुख खान) भारत में पैदा हुए हैं और भारतीय ही रहना चाहेंगे, लेकिन मैं भारत सरकार से अनुरोध करूंगा कि कृपया उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए।

मैं तमाम भारतीय भाई-बहनों से और उन तमाम लोगों से आग्रह करूंगा, जो शाहरुख खान के बारे में नकारात्मक तरीके से बात करते हैं, कि उन्हें यह जानना चाहिए कि वो एक फिल्म अभिनेता हैं।
विज्ञापन


'एकजुटता का प्रतीक'
शाहरुख के प्रति पाकिस्तान के लोगों के लगाव का उल्लेख करते हुए मलिक ने कहा है कि मुझे भरोसा है कि जो भी लोग उनके खिलाफ बात कर रहे हैं या उन्हें धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपनी धमकियां इस उम्मीद से वापस ले लेंगे कि सितारों से प्रेम किया जाता है, वे प्रेम बढ़ाते हैं और एक तरह से एकजुटता का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने यह तमाम बातें भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर इस्लामाबाद में सोमवार को भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल द्वारा आयोजित एक भोज कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहीं।

शाहरुख खान ने आउटलुक टर्निंग प्वाइंट्स नामक एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारत में मुसलमान होने की कुछ समस्याएं भी हैं।

उनके इस बयान पर पाकिस्तान स्थित जमात उद दावा के नेता हाफिज सईद कह चुके हैं कि शाहरुख चाहें तो पाकिस्तान आकर रह सकते हैं और उन्हें यहां पूरी आजादी मिलेगी।


शाहरुख ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि मैं कभी कभी बेवजह राजनीतिक नेताओं के निशाने पर होता हूं जो ये समझते हैं कि भारत में मुसलमानों के साथ जो भी गलत और राष्ट्र विरोधी है, मैं उसका प्रतीक हूं। मुझ पर कई बार आरोप लगे हैं कि मैं पड़ोसी देश के प्रति अधिक भावनाएं रखता हूं न कि अपने देश के प्रति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed