{"_id":"5830ce184f1c1bf23c9005d3","slug":"indian-army-s-toll-double-as-compared-to-pak-lt-gen-iqbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के मुकाबले मारे गए भारतीय सेना के दोगुने जवान : पाक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के मुकाबले मारे गए भारतीय सेना के दोगुने जवान : पाक
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर भारत की ओर से मिल रहे मुंहतोड़ जवाब से बौखलाया पाक आज दिन कोई न कोई दावा कर रहा है। अब उसके एक आला सैन्य कमांडर ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में पाकिस्तान के मुकाबले भारतीय सेना के दोगुने जवान मारे गए हैं।
गिलगित में शुक्रवार को चुनिंदा सांसदों और पत्रकारों के समूह से 10वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मलिक जफर इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान के सिर्फ 20 सैनिक मारे गए हैं, जबकि उन्होंने भारत के 40 से ज्यादा जवानों को मार गिराया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक इकबाल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के दौरे पर थे, जहां उन्होंने नागरिकों और सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया।
इकबाल ने दावा किया कि सैनिकों की मौत का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही विरोधी पक्ष के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन करना महंगा सौदा बनता जा रहा है। इकबाल ने कहा कि अगर वे (भारत) दिन के दौरान संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हैं तो हम इसका बदला शाम से पहले ही ले लेते हैं, लेकिन अगर वे रात के समय ऐसा करते हैं तो हम सूरज उगने से पहले ही इसका माकूल जवाब दे देते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने दावा किया था कि नियंत्रण रेखा पर हाल में हुई गोलीबारी में भारतीय सेना के कम से कम 40 जवान मारे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय सेना जनता की नाराजगी के डर से अपनी क्षति को छिपा रही है।