पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी भारत को खुली धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने गीदड़ भभकी देते हुए रविवार को कहा कि अगर भारत उनके देश पर हमला करने की कोशिश करता है तो उसे ऐसा भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, जिसका दर्द उसे सालों तक याद रहेगा।
आसिफ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपनी मातृभूमि की हर इंच जमीन की रक्षा किसी भी कीमत पर करेगी। आसिफ ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने का भी आरोप लगाया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की आगामी महासभा के दौरान पाकिस्तान में भारत की कथित दखलंदाजी के सबूत पेश किए जाएंगे। उन्होंने ये बात रविवार को पाकिस्तानी सीमा पर भारतीय गोलाबारी से सियालकोट के प्रभावित गांव कुंदनपुर का दौरान करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही।
पिछले दिनों सीमा पर हुई गोलीबारी के लिए दोनों देश एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरारते रहे हैं। भारत ने इस गोलाबारी में अपने तीन लोगों के मारे जाने की बात कही जबकि पाकिस्तान ने कहा कि उसके आठ आम नागरिक मारे गए।
खुफिया एजेंसी रॉ की दखलअंदाजी के स्पष्ट सबूत मौजूद
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा और अक्टूबर में अपने अमेरिकी दौरे में पाकिस्तान में भारत की दखलंदाजी के सबूत पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की दखलअंदाजी के स्पष्ट सबूत मौजूद हैं और उनके एजेंट भी पकड़े गए हैं।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि बलूचिस्तान में अलगाववादी आंदोलन को आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि हथियार भी भारत से ही मिलते हैं। यही नहीं, दहशतगर्द भारत के पासपोर्ट पर ही सफर करते हैं।
भारत ने हमेशा इस तरह के आरोपों को खारिज किया है, बल्कि वो अकसर पाकिस्तान पर अपने यहां आतंकवाद को फैलााने का आरोप लगाता रहा है। हाल के दिनों में सीमा और नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की घटनाओं और कश्मीर मुद्दे के कारण दोनों देशों में वाकयुद्ध तेज हो गया है। इसी पृष्ठभूमि में पिछले दिनों प्रस्तावित दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक नहीं हो पाई।