मुहाजिरों की हालत पर भारत को शर्म आनी चाहिए- अल्ताफ हुसैन
पाकिस्तान में मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के प्रमुख अल्ताफ हुसैन के भारत संबंधी एक बयान से हंगामा मचा है।खबरों के एक मुताबिक़ अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि पाकिस्तान में मुहाजिरों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यहार और उनकी दुर्दशा पर भारत को शर्मिंदा होना चाहिए।
बंटवारे के वक्त भारत से पाकिस्तान जाने वाले मुसलमानों को वहां मुहाजिर कहा जाता है और एमक्यूएम उनके प्रतिनिधित्वय वाली पार्टी मानी जाती है। भारत को एक 'कायर' देश बताते हुए एमक्यूएम नेता ने कहा है कि अगर थोड़ी सी भी इज्जत बची होती तो वह पाकिस्तान में आए दिन मुहाजिरों का क़त्लेआम नहीं होने देता।
अंग्रेजी अखबार 'द न्यूज' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अल्ताफ हुसैन ने ये सब बातें रविवार सुबह टेलीफोन से अमरीकी शहर डलास में एमक्यूएम के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
दुश्मन मुल्क?
पिछले कई सालों से आत्मनिर्वासन में लंदन रह रहे इस अल्ताफ हुसैन ने अपने समर्थकों से कराची में सेना भेजने की मांग को लेकर व्हाइट हाउस और नाटो के सामने विरोध प्रदर्शन करने को भी कहा।
पाकिस्तान सरकार ने अल्ताफ हुसैन के बयान को देशविरोधी बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। गृह मंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने कहा है कि एमक्यूएम नेता का बयान "दुश्मन मुल्क" से पाकिस्तान के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए न्यौता देने जैसा है जो बर्दास्त नहीं किया जा सकता।
गृह मंत्री का कहना था कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और एक-दो दिनों में ब्रितानी सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने को कहेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के भाई शाहबाज़ शरीफ ने कहा है कि अल्ताफ हुसैन का बयान यह साबित करता है कि वे और उनकी पार्टी "दुश्मनों" के लिए काम करते हैं।
लेकिन एमक्यूएम के नेता करते रहे इंकार
शाहबाज शरीफ का इशारा बीबीसी पर प्रसारित एक हालिया रिपोर्ट कि तरफ़ था
जिसमें एमक्यूएम पर भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ से पैसे लेने का आरोप लगाया
गया था।
ऐसे ही एक विवादित बयान के मामले में पाकिस्तान की एक आतंक-निरोधी
अदालत ने शनिवार को ही अल्ताफ हुसैन को 'भगोड़ा' घोषित किया।मई महीने में
कराची स्थित एमक्यूएम मुख्यालय पर अर्धसैनिक बालों के छापे के बाद अल्ताफ
हुसैन पर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों को धमकाने का आरोप है, हालांकि
एमक्यूएम नेता इससे इनकार करते रहे हैं।
इसके अलावा लंदन में अल्ताफ हुसैन
के ख़िलाफ़ काले धन और एमक्यूएम नेता इमरान फारुख के कत्ल के मामले में भी
खोजबीन चल रही है।