{"_id":"5b89257642c79210ba2ded5b","slug":"india-invites-pak-experts-for-inspection-of-hydro-projects-on-chenab-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विशेषज्ञ करेंगे भारत यात्रा, चेनाब नदी पर पनबिजली परियोजनाओं की चिंता होगी दूर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक विशेषज्ञ करेंगे भारत यात्रा, चेनाब नदी पर पनबिजली परियोजनाओं की चिंता होगी दूर
भाषा, लौहार
Updated Fri, 31 Aug 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने चेनाब नदी पर पनबिजली परियोजनाओं स्थलों का दौरा करने के लिए पाकिस्तानी विशेषज्ञों को अगले महीने आमंत्रित किया है। इसका मकसद परियोजनाओं को लेकर उनकी चिंता दूर करना है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि पाकिस्तान की आपत्ति के बावजूद भारत उस पर काम जारी रखने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
सिंधु जल संधि पर दो दिवसीय उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता पूरी होने के बाद इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात भारत और पाकिस्तान के बीच पहली आधिकारिक बातचीत में भारत ने चेनाब नदी पर 1,000 मेगावाट क्षमता की पाकल दुल और 48 मेगावाट की लोअर कालनाई पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण को लेकर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत ने दोनों पनबिजली परियोजनाओं पर काम जारी रखने का संकेत दिया है।’’ पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव एस अहमद ख्वाजा ने समाचार पत्र डान से कहा, ‘‘लाहौर में दो दिन की बातचीत की यह बड़ी सफलता है कि भारत ने परियोजना स्थलों पर हमारे विशेषज्ञों को आने की अनुमति दी है। इसीलिए हमारे विशेषज्ञ अगले महीने के अंत तक भारत की यात्रा करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि हमारे विशेषज्ञ परियोजना स्थल का निरीक्षण करेंगे और यह देखेंगे कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत निर्माण हो रहा है कि नहीं।
विज्ञापन