{"_id":"589548e2-5fc1-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"india-engaging-in-war-mongering-says-hina-rabbani-khar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धोन्मादी हो रहा है भारत: हिना रब्बानी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
युद्धोन्मादी हो रहा है भारत: हिना रब्बानी
Updated Wed, 16 Jan 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत पर युद्ध के लिए आमादा होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खार का ये बयान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्ते नहीं रहने की बात कही थी।
दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर भारत के दो सैनिकों की नृशंस हत्या के बाद तनातनी का दौर चल रहा है।
पाकिस्तान की विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि इस मामले में भारत की प्रतिक्रिया से पाकिस्तान को काफी निराशा हुई है। खार ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार भारत के साथ शांति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहती है
'पाकिस्तान चाहता है शांति'
वॉशिंगटन में आयोजित एशिया सोसाइटी की एक बैठक में हिना रब्बानी खार ने कहा कि हम सीमा रेखा पर तीन घटनाएं देख चुके हैं। हमें लग रहा है कि सीमा के उस पार का देश युद्ध चाहता है।
विज्ञापन
इस घटना की भारत ने कड़ी निंदा की है। हिना रब्बानी खार ने इस पर कहा कि भारत में जिस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है वह निराश करने वाली है। ऐसा लग रहा है कि वहां के राजनेताओं में आक्रामक बयानबाजी के लिए होड़ लगी है।
विज्ञापन
खार ने कहा कि अगर पाकिस्तान में कोई दूसरी सरकार होती तो भारत को उसी सुर में जवाब दे सकती थी, लेकिन उनकी सरकार ऐसा नहीं करेगी।
खार ने कहा कि हमारे दो सैनिक मारे गए। कथित तौर पर भारत के भी दो सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है। हम शांति वार्ता को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
इनकार
खार ने कहा कि हमें किसी भी स्तर पर बैठक करनी चाहिए। हमें एक दूसरे बात करने की जरूरत है। हमें इस मसले पर परिपक्वता दिखानी होगी। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह के बयान को भी आक्रामक बताया।
पाकिस्तान की विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य संबंध बहाली के लिए शांति प्रक्रिया को जारी रखना ही एकमात्र विकल्प है। वैसे हिना रब्बानी खार ने एक बार फिर भारतीय सैनिकों के सर काटे जाने की किसी घटना में पाकिस्तानी सेना के शामिल होने से इनकार किया।