फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   india does not want peace

भारत शांति नहीं चाहताः बिलावल भुट्टो

Fri, 24 Oct 2014 09:47 AM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
india does not want peace

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के लिए भारत को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


बिलावल ने गुरुवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए साक्षात्कार में कहा, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, एक देश के तौर पर पाकिस्तान, पाकिस्तान के लोग और कश्मीर के भी लोग सभी शांति के रास्ते पर आगे बढने पर सहमत हैं, भारत के लोग भी यही चाहते हैं लेकिन, भारत की विदेश नीति, भारत की सरकार बहाने बनाती रहती है।''


बिलावल ने यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल में हुई गोलीबारी के संदर्भ में दिया है।

नवाज शरीफ को चुनौती


पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह भी कहा है कि वे पूरे देश में रैलियां करके मौजूदा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चुनौती देंगे।
विज्ञापन


बिलावल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि वे पीपीपी को फिर से सत्ता में वापस लाना चाहते हैं।

पीपीपी साल 2008 से 2013 के बीच सत्ता में रही थी। बिलावल की मां बेनजीर भुट्टो और उनके नाना जुल्फिकार अली भुट्टो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed