फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   India demands consular access to Kulbhushan Jadhav

कुलभूषण जाधव: पाक ने 16वीं बार ठुकराई भारत की अपील

Wed, 26 Apr 2017 06:08 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Wed, 26 Apr 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
India demands consular access to Kulbhushan Jadhav
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण यादव से मिलने के लिए बुधवार को भारत के हाई कमिश्नर ने अपील की थी, जिसे पाकिस्तान ने एक बार फिर ठुकरा दिया है। बुधवार को इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबवाले इस सिलसिले में पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मुलाकात की थी । उन्होंने पाकिस्तानी सेना अधिनियम, धारा 133 (बी) के तहत जाधव को फांसी के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। पाक के विदेश सचिव को भेजी गई भारत की अपील में कुलभूषण जाधव की जगह उनकी मां ने दस्तखत किए हैं। इस्‍लामाबाद में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि कुलभूषण जाधव मामले में हाई कमिश्‍नर ने अपील किया है।

ये भी पढ़ें-कुलभूषण पर अत्याचार कर रहे पाकिस्तान पर मेहरबान देश का ये राज्य, आखिर क्यों

विज्ञापन

इस अपील के बाद पाकिस्तान के कोर्ट ऑफ अपील में सुनवाई होगी। भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावाले ने कहा कि जाधव को कानूनी मदद मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान से 14 बार आग्रह किया जा चुका है। उधर, जाधव की मां अवंति सुधीर ने जाधव काे फांसी के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। अपील में पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा और फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (एफजेसीएम) को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि जाधव को कानून मदद मुहैया करने के भारत के आग्रह पर फैसला मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जाधव को सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। 
ये भी पढ़ें-जाधव को बचाने के लिए व्हाइट हाउस में याचिका, ट्रंप से दखल की मांग
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच काउंसलर मुहैया कराने पर एक द्विपक्षीय समझौता है लेकिन सभी मामलों में मेरिट के आधार पर फैसला किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed