फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   In order to investigate the murder of a woman killed by stone

पत्थर मार कर महिला की हत्या मामले में जांच के आदेश

Fri, 30 May 2014 11:03 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
In order to investigate the murder of a woman killed by stone
पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर की अदालत के बाहर महिला की उसके परिजनों के पत्थर मार मार कर जान लेने की घटना को पूरी तरह 'अस्वीकार्य' बताया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश देते हुए तुरंत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन


तीन महीने की गर्भवती फ़रज़ाना परवीन को घर वालों की मर्जी के विरुद्ध प्रेमी से विवाह करने के कारण परिजनों ने ईंट-पत्थरों से मार-मार कर जान ले ली थी।

फरजाना के पति ने बीबीसी को बताया है कि पूरी घटना के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी रही। इधर लाहौर के पुलिस प्रमुख ने इस आरोप का खंडन किया है और कहा है कि पुलिस के पहुंचने के पहले ही परवीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना से लोगों में नाराजगी

In order to investigate the murder of a woman killed by stone

पाकिस्तान में इज्जत के नाम पर हत्या के हर साल ऐसे तथाकथित सैंकड़ों मामले सामने आते हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना से लोगों के बीच काफी आक्रोश है। लोगों को इस बात का गुस्सा है कि दिन दहाड़े कथित तौर पर पुलिस और लोगों की उपस्थिति में सब कुछ होता रहा लेकिन महिला को बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की।

फ़रज़ाना के पति मोहम्मद इक़बाल ने बीबीसी को बताया, "हम मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी।" इकबाल ने फरजाना पर हो रहे हमले को रोक पाने में नाकाम रही पुलिस को 'शर्मनाक' और 'अमानवीय' बताया है।

उन्होंने आगे कहा, "हमारी किसी ने नहीं सुनी। मेरे एक रिश्तेदार ने पुलिस का ध्यान खींचने के लिए कपड़े भी उतारे लेकिन उन्होंने बीच बचाव नहीं किया। वो फ़रज़ाना को मरते हुए देखते रहे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।"

घटना के एक और गवाह ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि पुलिस ने हमले की अनदेखी की है। प्रत्यक्षदर्शी ने अपना नाम गुप्त रखते हुए बताया, "पुलिसवाले हाईकोर्ट के बाहर ही खड़े थे, लेकिन एक भी पुलिसवाला सहयोग के लिए आगे नहीं आया। शोर-शराबा होने के बावजूद किसी पुलिसवाले ने फरजाना की जान बचाने की जहमत नहीं उठाई।

पुलिस टीम ने दी अपनी सफाई

In order to investigate the murder of a woman killed by stone

हालांकि लाहौर पुलिस प्रमुख शफीक अहमद ने इकबाल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए बीबीसी से कहा है कि जब फरजाना पर हमला हो रहा था तो पुलिस वहां मौजूद नहीं थी।

उनका कहना है कि पुलिस कुछ दूर पर खड़ी थी और उन्हें कुछ लोगों ने ये बताया कि अदालत के बाहर हाथापाई हो रही है।

उन्होंने आगे सफाई देते हुए कहा कि जब तक पुलिस सारा मामला समझती और मौके पर पहुंचती सिर पर ईंट के वार से फरजाना की मौत हो चुकी थी।

पाकिस्तान में आमतौर पर परिवार की मर्जी से शादी का रिवाज़ है और कुछ रुढ़िवादी समुदायों में अपनी इच्छा से शादी करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

फ़रज़ाना के पिता ने बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया लेकिन हमले में शामिल दूसरे परिजनों को पुलिस ने अभी तक गिरफ़्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

मर्जी से शादी

In order to investigate the murder of a woman killed by stone

स्थानीय पुलिस प्रमुख मुजाहिद हुसैन ने कहा, "हमने उनमें से कुछ को गिरफ़्तार किया है और दूसरे लोगों की जाँच चल रही है।"

परवीन लाहौर से बाहर किसी छोटे शहर से आती है। रिपोर्ट के मुताबिक फरजाना के परिजन परिवार की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के उसके फैसले से क्षुब्ध थे।

नाराज परिजनों ने इकबाल के खिलाफ हाई कोर्ट में अपहरण का मामला दायर कर रखा था। हालांकि फ़रज़ाना ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है।

कार्रवाई का इंतजार

In order to investigate the murder of a woman killed by stone

इक़बाल ने बीबीसी को बताया कि जब वह मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ अदालत पहुंचे तो उनकी पत्नी के रिश्तेदार वहां इंतज़ार कर रहे थे और उन्होंने उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

फ़रज़ाना ने ख़ुद को छुड़ाने की कोशिश की तो वे उसे फ़र्श पर घसीटने लगे और उसके सिर पर ईंटें मारी जिससे उसकी मौत हो गई।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संस्था की आयुक्त नवी पिल्लै ने कहा कि वो इस घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से तुरंत और कड़े क़दम उठाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed