फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   IN Kulbhushan Jadhav case, Parliament to be taken into confidence by Pakistan government today

जाधव मामले पर पिटी भद्द को बचाने पाक के अटॉर्नी जनरल संसद में देंगे बयान

Tue, 23 May 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 23 May 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
IN Kulbhushan Jadhav case, Parliament to be taken into confidence by Pakistan government today

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में जाधव मामले पर मुंह की खाने और अपने ही देश में राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर आई शरीफ सरकार ने अपनो को साथ लेने का मन बनाया है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने कहा कि आज सदन को जाधव मामले पर विश्वास में लेने की कोशिश होगी।

विज्ञापन


पाकिस्तान के अखबार डान के मुताबिक अयाज सादिक ने सोमवार को कहा कि सरकार जाधव मामले पर सदन को विश्वास में लेना चाहती है। यही वजह है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार का पक्ष रखने और जाधव मामले में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी देने के लिए संसदीय समिति के समक्ष पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल को बुलाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगने के बाद विपक्ष ने सरकार की आलोचना की है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मामले पर पाकिस्तान को एकजुट करने के लिए उन्हें बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियाद में हुई अरब-यूएस समिट के एक सवाल के जवाब में स्पीकर ने कहा कि ईरान के खिलाफ इस्लामिक सैन्य एकता अमेरिकी राष्ट्रपति की ख्वाहिश हो सकती है, लेकिन ये गठबंधन की इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अपने पड़ोसी देश ईरान के खिलाफ उठाए गए कदमों के खिलाफ है। मैं इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि सरकार मुस्लिमों के खिलाफ किसी जंग के साथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed