इमरान खान बोले, ‘तीसरी ताकत’ ने तख्तापलट किया तो शरीफ होंगे जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान खान ने चेतावनी दी है कि अगर ‘तीसरी ताकत’ ने तख्तापलट किया तो इसके लिए नवाज शरीफ जिम्मेदार होंगे। दरअसल, इमरान की पार्टी अगले हफ्ते राजधानी इस्लामाबाद में घेराव कर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। ‘पनामा पेपर्स’ में भ्रष्टाचार के आरोपों के खुलासे के बाद इमरान खान प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
अपने घर के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन इमरान ने कहा, ‘अगर लोकतंत्र खतरे में पड़ता है तो इसके लिए केवल एक व्यक्ति जिम्मेदार होगा।’ उनका इशारा शरीफ की ओर था। हालांकि 64 वर्षीय नेता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि 2 नवंबर को होने वाले बड़े प्रदर्शन के बाद लोकतंत्र को कौन सी ताकत या संस्थान से खतरा है।
उन्होंने यह जरूर कहा कि हम यह प्रदर्शन ‘तीसरी ताकत’ को सत्ता में लाने के लिए नहीं कर रहे हैं। वैसे इमरान ने ‘तीसरी ताकत’ के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा पर उनके बयान से साफ था कि इशारा पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना की ओर था, जो देश की राजनीति में बड़ा दखल रखती है।
अदालत प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा दे सकती है
इमरान ने आरोप लगाया कि सरकार पीटीआई के विरोध प्रदर्शन के बहाने फौज को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘किसी भी लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री जनता के प्रति जवाबदेह होता है लेकिन यहां नवाज शरीफ को केवल अपनी संपत्ति की फिक्र है।’ उन्होंने दावा किया कि पनामा पेपर्स आरोप नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार का सबूत है।
पनामागेट स्कैंडल मामले की पाक सुप्रीम कोर्ट में एक नवंबर को सुनवाई होनी है। इस पर पीटीआई चेयरमैन ने कहा कि सर्वोच्च अदालत प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा दे सकती है, पीटीआई तो केवल नवाज से इस्तीफा मांग रही है जिससे निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि विरोध हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और अगर सरकार ने हमें रोकने की कोशिश की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।