{"_id":"5b61ddf24f1c1ba03e8b485f","slug":"imran-khan-will-not-be-staying-at-the-prime-minister-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री निवास में नहीं सरकारी आवास में रहेंगे इमरान खान: रिपोर्ट","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
प्रधानमंत्री निवास में नहीं सरकारी आवास में रहेंगे इमरान खान: रिपोर्ट
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
चुनावी जीत के बाद दिए भाषण में किए गए अपने वादे के मुताबिक पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान प्रधानमंत्री निवास में नहीं रहेंगे। इस्लामाबाद के मिनिस्टर एन्कलेव के एक घर को उनका सरकारी आवास घोषित किया जाएगा। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है।
विज्ञापन
दरअसल इमरान खान का निजी आवास सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है, इसलिए उन्हें सरकारी आवास दिया जाएगा। देश में 25 जुलाई को हुए आज चुनाव में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेशनल असेंबली में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। 65 वर्षीय इमरान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
खान ने 26 जुलाई को अपने विजय भाषण में घोषणा की थी कि वह प्रधानमंत्री आवास का इस्तेमाल अपने आवास के रूप में नहीं करेंगे और उनकी पार्टी बाद में इस पर फैसला करेगी। फिलहाल, इमरान खान अपने निजी बानी गाला हाउस में रह रहे हैं जिसकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन