फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan wants Military ruled Pakistan

'नवाज शरीफ पाकिस्तान पर बोझ, लागू हो सैन्य शासन'

Mon, 18 Jul 2016 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan wants Military ruled Pakistan
- फोटो : getty

पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने पाकिस्तान में मिलिट्री शासन की इच्छा जताई है। इमरान खान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाक पीएम नवाज शरीफ की जमकर आलोचना की और पाक आर्मी चीफ राहील शरीफ की खूब सराहना की। इमराम ने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान पर बोझ हैं, वे भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे हैं और इस काम में उनका परिवार भी शामिल है। 

विज्ञापन


इमरान ने कहा कि नवाज शरीफ के कुशासन की वजह से पाकिस्तान की आवाम कर्ज के भारी बोझ तले दब गई है, हर नागरिक पर एक लाख बीस हजार रुपए का कर्ज है, और ये कर्ज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना अगर देश की कमान अपने हाथों में लेती है तो आवाम जश्न मानाएगी और मिठाइयां बाटेंगी, क्योंकि मुल्क के लोकतंत्र को नवाज की तानाशाही से खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में हो सकता है तख्तापलत!

Imran Khan wants Military ruled Pakistan

इमरान ने तुर्की के हालात से पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि वहां एर्दुवां जनता की सेवा कर रहे हैं इसलिए लोगों ने उनका समर्थन किया। जबकि नवाज शरीफ लोगों पर बोझ बने हुए हैं। इमरान ने कहा कि आखिर नवाज अपने और उनके परिवार का नाम पनापा पेपर्स में नाम आने के बाद से चुप क्यों हैं।

पाक आर्मी चीफ राहील शरीफ इस नवंबर में रिटायर होने वाले हैं। राहील की पाकिस्तान साफ-सुथरी छवि बताई जाती है, उन्हें भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ कैंपेन चलाने के लिए भी जाना जाता है। पाक के कई सियासी दलों ने मांग की है कि राहील को अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहिए, लेकिन राहील ने इससे इनकार किया है। हाल ही में एक सियासी दल ने पाकिस्तान के कई हिस्सों में राहील के पोस्टर और बैनर लगाए थे, इनमें देश में सैन्य शासन लागू करने की मांग की गई थी। 

पाकिस्तान के कई जानकार भी इस संभावना से इनकार नहीं करते हैं कि पाकिस्तान में सैन्य शासन लागू होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए राहील पक्ष में चलाए जा रहे कैंपेन को निराधार नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed