{"_id":"5b449b4b4f1c1b10278b581f","slug":"imran-khan-threat-of-attack-after-nawaz-sharif-in-pak-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ के बाद इमरान खान पर हमले का खतरा, निशाने पर कई और नेता","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज शरीफ के बाद इमरान खान पर हमले का खतरा, निशाने पर कई और नेता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं पर हमले हो सकते हैं। पाकिस्तान की आतंकरोधी एजेंसी ने इमरान खान समेत विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं पर हमले की चेतावनी दी है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय आतंक रोधी प्राधिकरण (एनएसीटीए) ने सोमवार को संघीय अंदरूनी और क्षेत्रीय मामलों के गृह मंत्रियों के साथ ही कानूनी एजेंसी के लिए 12 खतरों का अलर्ट जारी किया।
विज्ञापन
पाक में चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं पर हमले का खतरा
डॉन समाचार पत्र ने एजेंसी के हवाले से कहा कि चुनाव के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज समेत विभिन्न दलों के नेता और छह लोग हमलों का निशाना हो सकते हैं। एनएसीटीए के निदेशक ओबैद फारूक अंदरूनी मामलों के सीनेट की स्थायी समिति को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
फारूक ने कहा कि इन छह लोगों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान, आवामी नेशनल पार्टी के नेता असफंदयार वली और अमीर हैदर होती, कौमी वतन पार्टी के प्रमुख आफताब शेरपाओ, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज्ल नेता अकरम खान दुर्रानी और हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद शामिल है।
विज्ञापन