फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan Says War Is Not solution To Resolve of Kashmir issue

इमरान खान बोले- जंग नहीं है कश्मीर मुद्दे का हल, बातचीत से निकल सकता है रास्ता

Tue, 04 Dec 2018 04:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan Says War Is Not solution To Resolve of Kashmir issue
इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि जंग कश्मीर मुद्दे का हल नहीं है और इसे बातचीत के जरिये सुलझाया जा सकता है। खान ने यहां समाचार चैनलों के पत्रकारों के एक समूह को दिये साक्षात्कार में खान ने कहा कि जब तक कि कोई बातचीत शुरू नहीं होती, तब तक कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन


जब उनसे कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के फॉर्मूला के बारे में पूछा गया तब खान ने कहा कि इसके दो या तीन समाधान हैं, जिसपर चर्चा की गई हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार करते हुये कहा, ‘‘इसपर बात करना अभी काफी जल्दीबाजी होगी।’’ 
विज्ञापन


भारत के साथ किसी युद्ध की संभावना को खारिज करते हुये उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार संपन्न दो देश युद्ध नहीं कर सकते क्योंकि इसका परिणाम हमेशा खतरनाक होता है। उन्होंने कहा भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने के लिए पाकिस्तान अत्यधिक गंभीर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना और उनकी सरकार भी यही चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed