फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan's ex-wife Reham khan trolled after she posted bearded photo on twitter

दाढ़ी वाली फोटो लगा कर ट्रोल हुईं इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम, मौलाना ने भी लिए मजे

Mon, 02 Jul 2018 11:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan's ex-wife Reham khan trolled after she posted bearded photo on twitter
reham-khan
पाकिस्तान में इन दिनों चुनाव की सरगर्मी बनी हुई है ऐसे में पक्ष विपक्ष सहित सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर पार्टियों पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाने का काम भी जोर-शोर से जारी है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक ऐसा मामला सामने आया जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने मौलानाओं  का मजाक बनाया है। और वह ट्विटर पर ट्रोल हो गईं। 
विज्ञापन


रेहम ने एक फोटोशॉप की हुई तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट की जिसमें उनके चेहरे पर दाढ़ी दिख रही है। इसके बाद उनकी इस फोटो पर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं। रेहम ने अपनी दाढ़ी वाली तस्वीर के साथ लिखा, 'कुछ समय पहले मुझे राजनीतिक पार्टी में शामिल करने का ऑफर मिला था। मैंने कहा था शायद मैं अपना चेहरा न ढक सकूं लेकिन दाढ़ी बढ़ा लूंगी...यह मुझपर आकर्षक लग रहा है।' इसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी पर चुटकी लेते हुए रेहम ने लिखा, 'प्रिय पीटीआई, मैं किसी ऐसे शख्स की तलाश में हूं जो मेरे बुक कवर का एडिट करने में मदद करे...मदद करना चाहते हैं?' 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहम के फोटो ट्वीट करने के दूसरे ही दिन जिम्बाब्वे के एक मौलाना इस्माइल मेंक ने रेहम के ट्वीट के जवाब में लिखा, 'मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया और न ही मुझे वहां की राजनीति की अधिक जानकारी ही है, लेकिन मुझे एक चीज पता है कि केपटाउन में एक लेजर क्लिनिक है जहां दाढ़ी उगाई जाती है और यह आपकी मदद कर सकता है।' 



 

Imran Khan's ex-wife Reham khan trolled after she posted bearded photo on twitter
reham-khan - फोटो : Twitter
मामला बिगड़ता देख रेहम ने झट से अपना रुख साफ किया और कहा कि मेरे ब्रिटिश ह्यूमर को गलत समझा गया। मेरे परिवार में जितने भी पुरुष हैं उनमें अधिकतर के चेहरे पर दाढी है। मैं बताना चाहती हूं कि मैं अपनी उम्र और हॉर्मोन्स को लेकर यह मजाक कर रही थी। यह एक मेडिकल जोक है।' 

इसके बाद मामला और तूल पकड़ ले गया जब मौलाना ने ट्वीट जवाब दिया। उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि मैने यह 'मेडिकल ह्यूमर' सिर्फ इसलिए नोटिस किया क्योंकि जिस तस्वीर को फोटोशॉप किया गया वह मेरी है। मुझे कुछ घंटे पहले तक पता नहीं था कि वह कौन हैं। इसलिए मैंने उसी अंदाज में जवाब दिया है।' 

इसके बाद रेहम और मौलाना के बीच कई ट्वीट का आदान प्रदान हुआ उसके बाद रेहम ने लिखा कि फिलहाल मैं एक राजनीतिक पार्टी की तरफ से सायबर बुलिंग का शिकार हूं। 
वे लगातार मुझे डराने के लिए मेरी तस्वीरों को फोटोशॉप करते हैं। मैं उस राजनीतिक पार्टी की शुक्रगुजार हूं जिसने यह तस्वीर फोटोशॉप की और मुझे आपका कमेंट मिला, सर। मैं आपके संदेशों की बड़ी प्रशंसक हूं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed