फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran khan pti seeks Foreign Office advice for invitaion Pm modi in swearing in ceremony

पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाना चाहती है इमरान की पार्टी, मांगे सुझाव

Thu, 02 Aug 2018 04:36 AM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Thu, 02 Aug 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Imran khan pti seeks Foreign Office advice for invitaion Pm modi in swearing in ceremony

पाकिस्तान के संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक शीर्ष नेता ने आज कहा कि पार्टी ने विदेश कार्यालय से पूछा है कि क्या भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन


इमरान (65) की अगुवाई वाली पीटीआई 25 जुलाई को पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और वह अपनी सहयोगी पार्टियों और निर्दलीय सांसदों के समर्थन से सरकार बना सकती है। 
विज्ञापन


पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि पार्टी बॉलीवुड स्टार आमिर खान और क्रिकेटरों कपिल देव एवं सुनील गावस्कर को शपथ-ग्रहण समारोह के लिए पहले ही आमंत्रित कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉन न्यूज टीवी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं - शिरीन मजारी और शफकत महमूद - ने विदेश सचिव तहमीना जनजूआ से मुलाकात की और जानना चाहा कि शपथ-ग्रहण समारोह में काफी कम दिन बचे होने के मद्देनजर किन विदेशी नेताओं को इस कार्यक्रम में बुलाने की गुंजाइश है।

जवाब का इंतजार

Imran khan pti seeks Foreign Office advice for invitaion Pm modi in swearing in ceremony
सूत्रों ने बताया कि पीटीआई के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य देशों और चीन एवं तुर्की के शासन प्रमुखों को शपथ-ग्रहण समारोह में बुलाने की अपनी इच्छा विदेश कार्यालय को बताई और इस पर उसके सुझाव मांगे।

चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा कि विदेश कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि विदेशी नेताओं को शपथ-ग्रहण समारोह में बुलाना एक संवेदनशील मुद्दा है और सारे पहलुओं पर विचार करने की जरूरत है। 

दि डॉन ने कहा, ‘‘विदेश कार्यालय की शुरुआती दलीलों से लगा कि विदेश कार्यालय मानता है कि यदि भारतीय प्रधानमंत्री ने न्योता स्वीकार नहीं किया तो पाकिस्तान को बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।’’ 

पीटीआई प्रवक्ता चौधरी ने कहा कि पार्टी विदेश कार्यालय के जवाब का इंतजार कर रही है।

मोदी ने सोमवार को इमरान को फोन करके आम चुनावों में उनकी पार्टी की जीत की बधाई दी थी और उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान और भारत द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए काम करेंगे। इमरान ने शुभकामनाएं देने के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया और इस बात पर जोर दिया कि बातचीत के जरिए विवाद सुलझाए जाने चाहिए। 

मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, उस वक्त उन्होंने तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था और शरीफ नई दिल्ली गए भी थे। इसके बाद, दिसंबर 2015 में मोदी शरीफ के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए अचानक कुछ देर के लिए लाहौर पहुंचे थे। 

हाल के वर्षों में भारत और पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं और कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed