फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan ex wife Reham received legal notice by 4 persons because of sensational disclosures

इमरान खान की पूर्व पत्नी की किताब से मची सनसनी, निजी संबंधों को लेकर किए हैं कई खुलासे

Thu, 07 Jun 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Thu, 07 Jun 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan ex wife Reham received legal notice by 4 persons because of sensational disclosures
रेहम खान

पाकिस्तान में क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान को चार लोगों ने कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें वसीम अकरम भी एक हैं। उन्हें नोटिस इसलिए भेजा गया है क्योंकि उन्होंने अपनी आगामी किताब में अपनी सेक्स लाइफ को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्हें यह नोटिस अपने पहले पति डॉक्टर एजाज रहमान से, दूसरा क्रिकेटर वसीम अकरम, तीसरा एक ब्रिटिश बिजनेसमैन सैय्यद जुल्फिकार बुखारी और चौथा इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ के मीडिया प्रभारी अनीला ख्वाजा से मिला है। 

विज्ञापन


सभी का दावा है कि रेहम ने अपनी आत्मकथा में उन्हें बदनाम किया है। इस किताब का छोटा सा अंश हाल ही में ऑनलाइन लीक हो गया था। आगामी किताब में रेहम खान ने कथित तौर पर बहुत सी सेलिब्रेटियों के साथ हुई उनकी बातचीत के विवरण और उनकी इमरान खान के साथ शादी के बारे में जानकारी दी है। इमरान और रेहम ने शादी के 15 महीने बाद ही तलाक ले लिया था। 30 मई को पश्चिमी लंदन की कानूनी फर्म ने डॉक्टर रहमान, अकरम, बुखारी और ख्वाजा की तरफ से छवि को खराब करने की वजह से रेहम को एक पत्र जारी किया था।
विज्ञापन


इस पत्र में दावा किया गया है कि रेहम खान की आगामी किताब के अंश में दुर्भावना से भरपूर सूची, नुकसानदेह, क्षति पहुंचाना और छवि खरान करने वाली चीजे हैं। जिससे उनके मुव्वकिलों का अपमान होता है। इस नोटिस में कुछ बेहद सनसनीखेज आरोप शामिल हैं। रेहम ने अकरम और तीन अन्य लोगों के बारे में अपनी किताब में कुछ बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। किताब के 402 और 572 पेज नंबर जो ऑनलाइन लीक हो गए हैं उसमें रेहम ने अकरम पर आरोप लगाया है कि उसकी सेक्सुअल फैंटेसी कुछ ऐसी थी जिसमें वह अपनी मृत पत्नी के साथ संबंध बनाने के लिए एक काले आदमी का बंदोबस्त करता था और फिर उन्हें सेक्स करते हुए देखा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि यह मेरे मुव्वकिल (अकरम) की मृत पत्नी को पूरी तरह से बदनाम करने, अश्लीलता फैलाने वाली और अपमानजनक बातें हैं। वसीम अकरम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर और मीडिया पर्सनैलिटी हैं। जिन्हें कि क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस बहुत मानते हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed