फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran khan and Mariyam twitter spat over Nawaz sharif's rally

इमरान ने कहा- नवाज आपकी पारी अब खत्म, बेटी ने दिया ये जवाब

Sat, 12 Aug 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
amarujala.com- Presented: मोहित Updated Sat, 12 Aug 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
Imran khan and Mariyam twitter spat over Nawaz sharif's rally

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्लामाबाद से लाहौर तक के रोड शो को 'भ्रष्टाचार बचाओ रैली' करार दिया है। जिसके बाद इमरान और नवाज की बेटी मरियम के बीच ट्विटर पर लड़ाई देखनी को मिली।

विज्ञापन


दोनों के बीच लड़ाई तब शुरू हुई जब इमरान ने नवाज की रैली को 'भ्रष्टाचार बचाओ रैली' का नाम दिया। इमरान ने ट्वीवट किया कि 'आपको समझना होगा कि आपकी राजनीतिक पारी खत्म हो चुकी है। भीड़ इकठ्ठा करने से कोई नेता नहीं बन सकता।' 
विज्ञापन


इसके साथ ही क्रिकेटर से नेता बने इमरान ने बुलेट प्रूफ कार में ट्रेवल करने पर भी नवाज का मजाक उड़ाया।

वहीं मरियम की बेटी ने इमरान के ट्वीट पर जवाबी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया 'मेरे पिता के लिए आपके शब्द बेहद आहत करने वाले थे। मेरे पिता की तुलना में आपका संघर्ष ज्यादा बड़ा नहीं है, जबकि इमरान तुम्हारी की कोई पहचान नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नवाज का यह रोडशो ऐसे वक्त हो रहा है जब कुछ ही दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें पनामा मामले में पाकिस्तानी संसद की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया था। उन्होंने 370 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी, मंत्रिमंडल के सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर भाषण देने की योजना भी बनाई है जहां बड़ी संख्या में समर्थकों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed