फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran can take oath on 14th of August as Prime Minister of Pakistan

इमरान 14 अगस्त को ले सकते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ

Sat, 04 Aug 2018 02:47 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Sat, 04 Aug 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Imran can take oath on 14th of August as Prime Minister of Pakistan

इमरान खान पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एक खबर में आज यह जानकारी दी गयी। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) देश में 25 जुलाई को सम्पन्न आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने देश में 270 संसदीय क्षेत्रों में हुए चुनाव में 116 सीटों पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इससे पहले 30 जुलाई को इमरान ने 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ की इच्छा जतायी थी। उनकी पार्टी ने घोषणा की थी कि बहुमत की सरकार के गठन के लिये गठबंधन बनाने की खातिर बातचीत के जरिये निचले सदन में पर्याप्त सीटें हासिल कर ली गयी हैं। कामचलाऊ कानून मंत्री अली जफर ने कल ‘डॉन’ को बताया, ‘‘मेरी और कामचलाऊ प्रधानमंत्री सेवानिवृत्त न्यायाधीश नसीरुल मुल्क की इच्छा है कि नये प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण 14 अगस्त को हो।’’ 
विज्ञापन


नेशनल असेंबली के गठन के संभावित कार्यक्रम का अनावरण करते हुए मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) पहले से ही इसका हिस्सा है क्योंकि यह वांछित तारीख पर प्रधानमंत्री के चुनाव को कराने के लिए जरूरी व्यवस्था करने में लगा हुआ था। जफर ने कहा कि 11 अगस्त या 12 अगस्त को असेंबली का नया सत्र बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह 11 अगस्त को होता है तो प्रधानमंत्री 14 अगस्त को शपथ ले सकते हैं और उसी दिन राष्ट्रपति ममनून हुसैन नये प्रधानमंत्री को पद की शपथ दिला सकते हैं।’’  जफर ने बताया कि अगर 11 अगस्त को नेशनल असेंबली के सत्र की शुरुआत होती है तो उसी दिन नये सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी। पाक के भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने शरीफ के बेटों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed