पाकिस्तान में राजनाथ के भाषण के ब्लैक आउट पर भारत सरकार ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं दूसरी ओर भारत सरकार ने ब्लैक आउट मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा है कि सार्क की बैठकों में मीडिया को अलग रखा जाता है। 'यह दक्षेस की मानक नीति है कि मेजबान देश सत्र का उद्घाटन भाषण प्रसारित करने की अनुमति मीडिया को है और वह सार्वजनिक होता है, लेकिन बाकी कार्यवाही बंद कमरे में होती है। इसका मकसद मुद्दों पर स्पष्ट एवं विस्तृत चर्चा के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करना है।
वहीं इस्लामाबाद में पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी कहा कि राजनाथ के भाषण को प्रसारित ना किए जाने जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि हिस्सा ले रहे किसी भी मंत्री के भाषण नहीं दिखाए गए। उन्होंने कहा, 'यह सच है कि राजनाथ सिंह का भाषण सीधा प्रसारण नहीं किया गया, क्योंकि सरकारी मीडिया ने हिस्सा ले रहे किसी भी मंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण नहीं किया।'
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को लंबे समय से पनाह देता रहा है। उन्होंने पूछा कि आतंकवाद का कोई महिमामंडन कैसे कर सकता है। उन्होंने अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी आतंकी हमलों का जिक्र किया। वहीं अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा।
HM Rajnath Singh's speech at SAARC conference blacked out. No media allowed to cover Indian HM's speech
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
At SAARC conference lunch Pakistan HM Chaudhary Nisar who was the host did not attend.HM Rajnath Singh also did not attend the lunch
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
राजनाथ सिंह ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान से हाथ मिलाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की। इसके बाद सिंह सम्मेलन वाले हॉल की ओर बढ़ गए। इस सम्मेलन की कवरेज के लिए नई दिल्ली से आए भारतीय मीडिया के सदस्यों को इसकी तस्वीरें लेने का मौका तक नहीं दिया गया। वहीं, भारतीय मीडिया को पाकिस्तानी अधिकारियों से दूर ही रखा गया।
राजनाथ सिंह इस्लामाबाद से निकल चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट पर शिड्यूल उनके प्रेस कान्फ्रेंस को कैंसिल कर दिया गया है।
Even before HM is back from Pak, you want to make headline, your headline is not my deadline-Venkaiah Naidu to media pic.twitter.com/GXU8SkPixb
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
राजनाथ के दौरे के खिलाफ बुधवार को हुआ था प्रदर्शन
We have our own line, dont worry. We should think about national interest: Venkaiah Naidu to the media on HM's visit to Pak
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
कई नेताओं ने आयोजित किया था विरोध प्रदर्शन
हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना और यूजेसी के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन और स्थानीय नेता विरोध प्रदर्शन के दौरान देखे गए। नेशनल प्रेस क्लब के सामने कश्मीरी नेता यासिन मलिक की पत्नी मिशाल मलिक ने एक दूसरा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था।
Pakistan model of democracy, Sadan chal raha hai, sadan mein batayenge: Venkaiah Naidu on media blackout during Rajnath Singh speech in Pak
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
Rajnath Singh said menace of terrorism greatly amplified by misuse of digital technology,should look at all aspects of cyber crime:Sources
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016