{"_id":"5b61df844f1c1be94b8b7e90","slug":"hindu-youth-arrested-for-blasphemy-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू युवक गिरफ्तार, फेसबुक अकाउंट पर मुस्लिमों के खिलाफ विवादित पोस्ट","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू युवक गिरफ्तार, फेसबुक अकाउंट पर मुस्लिमों के खिलाफ विवादित पोस्ट
भाषा, कराची
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 19 साल के एक हिंदू लड़के को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर ईशनिंदा कारक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
डान अखबार की खबर में कहा गया कि स्थानीय धर्मगुरू मोहम्मद अनवर सूमरू की शिकायत पर युवक को प्रांत के मिरवाह गोरचानी में मीरपुर खास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सूमरू ने आरोप लगाया कि संदिग्ध ने 30 जुलाई से अपने फेसबुक अकाउंट पर ‘‘बेहद विवादास्पद’’ टिप्पणी कीं जो मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली थीं।
विज्ञापन
अखबार ने कहा कि मीरपुरखास के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आबिद अली बलोच के आदेश पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-ए के तहत युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की कैद की सजा हो सकती है।
गिरफ्तारी के बाद युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अपनी किशोर बहन के इस्लाम धर्म अपना लेने से युवक व्यथित था।