फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   hindu teen girl kidnapped in pakistan

पाकिस्तान में हिंदू किशोरी का अपहरण

Sat, 11 Aug 2012 03:06 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2012 03:06 PM IST
विज्ञापन
hindu teen girl kidnapped in pakistan
पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया। ऐसे में अल्पसंख्यक समुदाय की चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों से हिंदुओं के पलायन करने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू परिवार भारत में बसने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान हिंदू परिषद के अध्यक्ष जेथानंद डूंगर माल कोहिस्तानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंगलवार को सिंध के जकोबाबाद से मनीषा कुमारी को अगवा कर लिया गया। यह हिंदुओं की आबादी अधिक है। कोहिस्तानी ने पीटीआई को फोन पर बताया कि सिंध के मुख्यमंत्री कैम अली शाह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रांत के अल्पसंख्यक मंत्री मोहन लाल को जकोबाबाद भेजा है।
विज्ञापन


कोहिस्तानी ने यह भी कहा कि पिछले कु़छ महीनों में बलूचिस्तान और सिंध प्रांत से 11 हिंदू कारोबारियों का अपहरण और अब किशोरी को अगवा किए जाने की घटना ने समुदाय के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, ‘हिंदुओं के लिए यह दुखद है कि पाक में कानून और व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। केवल हिंदू ही नहीं मुसलिम भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टीवी चैनलों ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जकोबाबाद से कई हिंदू परिवारों ने भारत में बसने का निर्णय लिया है। जबकि पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अमरनाथ और कोहिस्तानी ने साफ कहा कि इस रिपोर्ट की पुष्टि के लिए कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। हिंदू पंचायत के प्रमुख बाबू महेश लखानी ने दावा किया है कि कई हिंदू परिवारों ने भारत में बसने का निर्णय लिया है।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। कुछ हिंदू नेताओं ने दावा किया है कि करीब 60 हिंदू परिवारों ने पाकिस्तान छोड़ दिया है और कुछ परिवार इसी सप्ताह वाघा सीमा के रास्ते भारत पहुंचेंगे। हालांकि इसलामाबाद में भारतीय उच्चायोग के सूत्रों ने वाघा बार्डर के रास्ते हिंदू परिवारों के भारत में दाखिल होने जैसी खबर से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed