फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hindu mla baldev kumar stopped for taking oath in Pakistan 

पाकिस्तान में हिंदू विधायक को शपथ लेने से रोका, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Thu, 01 Mar 2018 07:10 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Hindu mla baldev kumar stopped for taking oath in Pakistan 

पाकिस्तान में हिंदू विधायक बलदेव कुमार ने खुद को खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से रोके जाने के बाद अदालत की शरण में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


प्रांतीय विधानसभा के निर्वाचित विधायक बलदेव को वर्ष 2016 में एक सिख विधायक की हत्या में कथित भूमिका के चलते शपथ ग्रहण करने से रोक दिया गया।

बलदेव सिख विधायक सरदार सोरन सिंह की हत्या के आरोप में जेल में हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के खिलाफ अदालत की अवमानना का आरोप लगाकर पेशावर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


बलदेव ने अपनी याचिका में आग्रह किया कि जब तक उन्हें शपथ ग्रहण नहीं कराई जाती तब तक सीनेट चुनाव पर रोक लगाई जानी चाहिए। सीनेट चुनाव 3 मार्च को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने दावा किया कि गत 27 फरवरी को विधानसभा हॉल में उनके साथ जानबूझकर दुर्व्यवहार किया गया। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के विधायक अरबाब जेहनदाद खान ने बलदेव पर अपना जूता फेंका जो उनके पास जाकर गिरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed