{"_id":"5dc1ce62ce1a7103d7feca6ef758e1ee","slug":"hafiz-threats-to-pak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज ने दी शरीफ को धमकी- 'मत बढ़ाओ भारत के साथ दोस्ती का हाथ '","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
हाफिज ने दी शरीफ को धमकी- 'मत बढ़ाओ भारत के साथ दोस्ती का हाथ '
एजेंसी/लाहौर
Updated Wed, 22 Jul 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय दबाव में कश्मीर मसले के बिना भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को धमकी दी है।
विज्ञापन
सईद ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भारत के साथ एकतरफा दोस्ती के बारे में नहीं सोचना चाहिए। ऐसा कोई भी कदम कश्मीरियों का दिल दुखाएगा। पाकिस्तान की सरकार को कश्मीरी लोगों के बिना भारत के साथ वार्ता नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
सईद ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर के मसले पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में नहीं आना चाहिए और अपने सिद्धांतों पर कायम रहना चाहिए। 10 जुलाई को रूस के उफा शहर में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की द्विपक्षीय मुलाकात के बाद सईद का यह बयान सामने आया है।
विज्ञापन
इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने अटकी पड़ी आपसी वार्ता प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने को निर्णय लिया था। वर्ष 2008 में मुंबई पर हमला करने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक सईद ने शरीफ सरकार को सलाह देते हुए कहा कि भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने की बजाय उसे कश्मीरी जनता की वकालत करनी चाहिए।