फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   hafiz saeed wants india to be declared a terrorist state

शिंदे के बयान पर पाक में उठे सवाल

Tue, 22 Jan 2013 08:59 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 22 Jan 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed wants india to be declared a terrorist state

भारत के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद तीख़ी प्रतिक्रिया आनी तेज हो गई है। आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता राम माधव ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि 'शिंदे अपने इस बयान के बाद चरमपंथी संगठनों के चहेते बन गए हैं।'

विज्ञापन


राम माधव के मुताबिक शिंदे इस तरह के बयान देकर देश के दुश्मनों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि मुझे ऐसी जानकारी मिली है कि पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन जमात-उद-दावा शिंदे के इस बयान पर उन्हें बधाई दे रहा है। राम माधव के अनुसार चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भी शिंदे के इस बयान पर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


जमात ने उठाए गंभीर सवाल
इससे पहले प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा ने शिंदे के बयान का सोशल नेटवर्किंग ट्वीटर साइट पर स्वागत करते हुए कहा है कि हम भारत के गृहमंत्री सुशील शिंदे के इस इक़बालिया वक्तव्य का स्वागत करते हैं। जमात ने आगे अपने ट्वीट में लिखा है, ''हम उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया शिंदे के इस बयान पर ध्यान देगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


वे आगे लिखते हैं कि अगर पाकिस्तान की मीडिया, राजनैतिक और धार्मिक संगठन शिंदे के इस बयान पर चुप रहते हैं तो ये पाकिस्तान के साथ विश्वासघात करने जैसा होगा।

जमात-उद-दावा ने एक अन्य ट्वीट में पूछा है कि क्या संयुक्त राष्ट्र शिंदे के वक्तव्य के बाद बीजेपी और आरएसस जैसी पार्टियों पर रोक लगाएगी और क्या अमेरिका अब नरेंद्र मोदी के सिर पर ईनाम घोषित करेगा?

जमात-उद-दावा के अध्यक्ष और लश्कर-ए-तैय्यबा के पूर्व संस्थापक हाफिज़ सईद ने मांग की है कि पाकिस्तान इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंच पर उठाए।

हाफिज कहते हैं कि अब ये जरूरी हो गया है कि पूरी दुनिया भारत के गृहमंत्री के इस बयान पर दे और भारत को एक ऐसे देश के रूप में घोषित किया जाए जो अपनी धरती से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। ये बहुत ही गंभीर मसला है क्योंकि जिस पार्टी की पहले सरकार रह चुकी है उसी पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। हाफिज सईद ने कहा है कि इस बयान के साथ ही भारत का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है।

वक्तव्य
इससे पहले रविवार को जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान गृहमंत्री ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया था कि उनके कैंपों में कथित तौर पर हिंदू आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

गृहमंत्री ने उनके पास आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि हमारे पास ख़बरें हैं कि भाजपा और आरएसएस के ट्रेनिंग कैंप, हिंदू आतंकवाद बढ़ाने का काम देख रहे हैं।


शिंदे ने बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि ये सब इतनी बार अख़बार में आ गया है। ये कोई नई चीज़ नहीं है जो मैंने आज कही है। मैंने भगवा आंतकवाद की ही बात मैंने की है, कोई दूसरी बात नहीं की है।

गृहमंत्री के इस बयान की भाजपा और आरएसएस, दोंनो ने ही कड़ी आलोचना की है और इस पर आपत्ति जताते हुए उनसे इसे वापस लेने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed