{"_id":"59d026194f1c1ba0538b5242","slug":"hafiz-saeed-send-rs-10-crore-defamation-notice-on-pakistan-foreign-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का चहेता कहे जाने पर नाराज हाफिज, पाक विदेश मंत्री को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अमेरिका का चहेता कहे जाने पर नाराज हाफिज, पाक विदेश मंत्री को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
एजेंसी, लाहौर
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने ‘अमेरिका का चहेता’ कहे जाने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में एशिया सोसायटी फोरम को मंगलवार को संबोधित करते हुए आसिफ ने कहा था कि सईद, हक्कानी और लश्कर-ए-ताइबा हमारे लिए बोझ हैं लेकिन उनसे छुटकारा पाने के लिए हमारे पास जरूरी संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान की जमीन से संचालित आतंकी समूहों से निपटने के लिए अमेरिका लगातार दबाव डाल रहा है जबकि 20-30 साल पहले कभी वही अमेरिका इन संगठनों को ‘डार्लिंग’ (चहेता) मानता था। इस बयान के बाद सईद के वकील एके डोगर ने अपने मुवक्किल और जमात-उद-दावा के प्रमुख की ओर से विदेश मंत्री को यह नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
नोटिस में डोगर ने कहा है, ‘सईद मजहब में गहरी आस्था रखने वाले सम्मानित और समर्पित मुस्लिम हैं। वह कभी व्हाइट हाउस के करीब नहीं रहे और न ही कभी उनकी चर्चा खाने-पीने वाले व्यक्ति की है। लेकिन यह जानकर हमें सदमा लगा है कि मेरे ही देश के विदेश मंत्री हाफिज सईद पर मदिरापान का सेवन करने का आरोप लगा रहे हैं। यह गंदी भाषा है और मेरे मुवक्किल के लिए तो इसका कतई इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।’
सईद के वकील ने कहा, ‘वह देशभक्त इस्लाम प्रेमी मुस्लिम हैं और मोहम्मद के सिद्धांतों का पालन करते हैं। उनके खिलाफ यह मानहानि वाला बयान है जिसके लिए पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 500 के तहत पांच साल की सजा और जुर्माना का प्रावधान है।’
सईद के वकील ने विदेश मंत्री के उस बयान को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सईद उन लोगों में शुमार हैं जो कभी ‘अमेरिकियों के चहेते’ थे और व्हाइट हाउस में भोजन करते और शराब पीते थे। उनके वकील ने कहा कि इससे मेरे मुवक्किल की छवि न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में खराब हुई है। लिहाजा मैं उन्हें 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज रहा हूं जिसका 14 दिनों में जवाब नहीं आया तो हम मुकदमा कर देंगे।