फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   hafiz saeed said, American Action on mml increased confidence

हाफिज सईद ने उड़ाई अमेरिका की खिल्ली, कहा- मिल्ली मुस्लिम लीग पर की गई कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

Sun, 08 Apr 2018 08:49 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Sun, 08 Apr 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed said, American Action on mml increased confidence
हाफिज सईद

मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी सरगना हाफिज सईद ने अमेरिका के उस फैसले की खिल्ली उड़ाई है जिसमें उसकी राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया गया है। उसने कहा है कि अमेरिकी कार्रवाई ने हमारी पार्टी की विश्वसनीयता को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


हाफिज ने पाकिस्तान में कई रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने एमएमएल की विश्वसनीयता को प्रमाणित कर दिया है। मंगलवार को आतंकी सरगना की पार्टी पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद हाफिज सईद की राजनीतिक अकांक्षाओं को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि जुलाई में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर पाक चुनाव आयोग के पास हाफिज की पार्टी का पंजीयन करना काफी मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन


हाफिज सईद इसी बौखलाहट को अपने भाषणों में अमेरिका को भला-बुरा सुनाकर निकाल रहा है। हाफिज ने अपने भाषण में पाक पीएम शाहिद खाकान अब्बासी का जिक्र करते हुए उन्हें अपना पूरा कार्यकाल कश्मीर मुद्दे पर समर्पित करने की सलाह भी दी। उसने कहा कि ऐसा करने पर भले ही अमेरिका द्वारा अब्बासी का नाम उसके वफादारों की सूची से हटा दिया जाए लेकिन यह पीएम के सम्मान का मामला साबित होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed