{"_id":"58c5c3d94f1c1b4307dc4567","slug":"hafiz-saeed-s-brother-in-law-gets-charge-of-head-of-jamaat-ud-dawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद के बाद यह रिश्तेदार बना जमात उद दावा प्रमुख","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकी हाफिज सईद के बाद यह रिश्तेदार बना जमात उद दावा प्रमुख
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Mon, 13 Mar 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमांइड हाफिज सईद
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार द्वारा मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमांइड हाफिज सईद को नजरबंद करने के बाद उसके रिश्तेदार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को जमात उद दावा (जेयूडी) का प्रमुख बना दिया गया है। मक्की पर 20 लाख डॉलर का ईनाम है। जेयूडी के एक सदस्य ने रविवार को कहा, ‘सईद की नजरबंदी के बावजूद हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को आधिकारिक रूप से जेयूडी का प्रमुख बना दिया गया है।’
विज्ञापन
उसने कहा कि मक्की जेयूडी का दूसरे नंबर का नेता था, जिसने सईद की नजरबंदी के बाद समूह की कमान संभाल ली है। यह पूछे जाने पर कि क्या सईद अब भी अपने घर (जिसे पंजाब सरकार ने उप कारागार घोषित किया है) से जेयूडी का संचालन कर रहा है, सदस्य ने ना में जवाब दिया। उसने कहा कि मक्की ही संगठन के सभी मामले देख रहा है।
विज्ञापन
सईद को नजरबंद किए जाने के बाद से मक्की ने लाहौर में आधा दर्जन से अधिक रैलियों का नेतृत्व किया है। पंजाब सरकार ने 30 जनवरी को सईद और जेयूडी एवं फलाह-ए-इंसानियत के चार दूसरे नेताओं को 90 दिनों के लिए नजरबंद कर दिया था।
विज्ञापन