भारत से डरा पाकिस्तान, चौतरफा दबाव के बाद हाफिज सईद ने टाली प्रेस कॉन्फ्रेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौतरफा दबावों के बीच मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद ने शनिवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस टाल दी। सईद ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उसकी रिहाई के बाद अमेरिका द्वारा उसे दोबारा गिरफ्तार करने की मांग का जवाब देने के लिए रखी थी।
पढ़ें: हाफिज सईद की रिहाई का रास्ता पाकिस्तान ने खुद बनाया
हालांकि जमाद-उद-दावा के एक प्रवक्ता ने इसका कारण इस्लामाबाद में तहरीक-ए-लबाइक के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को बताया है। जमाद-उद-दावा के प्रवक्ता अहमद नदीम ने कहा कि सईद ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत द्वारा उसके खिलाफ प्रचार और अमेरिका द्वारा उसकी गिरफ्तारी की मांग का जवाब देने के लिए रखी थी, मगर फिलहाल हालात को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामाबाद में अलग-अलग संगठनों के दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर कानून मंत्री जाहिद हामिद का इस्तीफा मांग रहे हैं। सईद ने पाकिस्तान से भारत के साथ किसी शांति वार्ता को स्थगित करने की मांग की।
पढ़ें: नहीं उतरा धरती का ‘बुखार’, 2017 तीसरा सबसे गर्म साल
उसने आरोप लगाया कि अमेरिका ने भारत के कहने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए कहा। पाकिस्तान सरकार द्वारा दस महीने के बाद गुरुवार को हाफिज सईद से पाबंदी हटाने के बाद उसे आजाद कर दिया गया है।
पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से 2008 के मुंबई हमलों के दोषियों को सजा दिलाने की मुहिम को धक्का लगा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा भी एक प्रस्ताव में सईद को मुंबई हमलों में मारे गए 166 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार माना गया है।
सईद की रिहाई के बाद अमेरिकी राज्य विभाग के प्रवक्ता हेथर नॉर्ट ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि सईद के अपराधों के लिए पाकिस्तान सरकार को उसे दोबारा गिरफ्तार कर कार्रवाई करनी चाहिए।