फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   hafiz saeed open call center

हाफिज सईद ने खोला आतंक का 'कॉल सेंटर'

Mon, 28 Dec 2015 11:17 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed open  call center

मुंबई हमले के आरोपी और खूंखार आतंकी हाफिज सईद ने आतंक का ‘कॉल सेंटर’ खोल दिया है। प्रधानमंत्री की औचक पाकिस्तान यात्रा के बाद यह कदम उठाया गया है। इसको जमात-उद-दावा साइबर सेल का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


इस साइबर सेल की जानकारी 26-27 दिसंबर को लाहौर में जमात-उद-दावा की बैठक में साझा की गई।  भारत के खिलाफ साजिश रचने में चौबीस घंटे चलने वाले इस कॉल सेंटर का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इस साइबर सेल के जरिए भारत में आतंकी हमलों को अंजाम दिया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि भारत-पाकिस्तान के सुधरते रिश्तों को बिगाड़ने के लिए वह भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले लांच कर चुका है एप

hafiz saeed open  call center

अब यह देखा जाना है कि पाकिस्तान सरकार इस मामले में हाफिज सईद जैसे आतंकी के खिलाफ इन मामलों में कोई कार्रवाई करती है या नहीं। मालूम हो कि हाफिज लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है।

इसके साथ ही भारतीय सीमा पर भी उसकी संदिग्ध गतिविधियां भी देखी गई हैं। एक महीने पहले लश्कर आतंकियों के लिए विशेष मोबाइल एप भी लाया गया है।

इसका प्रयोग आतंकियों को तमाम गतिविधियों से अपडेट रखने, जानकारी इकट्ठा करने और हमलों की योजना बनाने में किया जाएगा। साथ ही यह एप जम्मू और कश्मीर में लश्कर का अपने गुर्गों से संपर्क करने का सुरक्षित साधन बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed