फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hafij Saeed conducted rally in POK says that he will bring more Burhan

पीओके में हाफिज सईद की रैली, बोला- 'हम और बुरहान लाएंगे'

Mon, 11 Jul 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
Hafij Saeed conducted rally in POK says that he will bring more Burhan
आतंकी हाफिज सईद ने पीओके में फिर उगला जहर

आतंकी बुरहान के मारे जाने पर पाकिस्तान और उसकी पनाह में पल रहे आतंकियों की तिलमिलाहट सामने आ रही है। एक तरफ कश्मीर सुलग रहा है तो वहीं पाक पीएम का भी नापाक बयान आया। 

विज्ञापन


वहीं, पीओके में आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने पीओके में रैली कर भारत के खिलाफ खूब जहर उगला। 

मुंबई हमलों के मास्टर माइंड आतंकी सईद ने पीओके में हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन के साथ सार्वजनिक रैली की। इस रैली में सईद ने कहा कि वह और अधिक बुरहान लाएगा।

विज्ञापन

बुरहान की मौत पर नवाज शरीफ ने बहाए आंसू

Hafij Saeed conducted rally in POK says that he will bring more Burhan

उधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुरहान वानी की मौत पर आंसू बहाते हुए भारतीय सेना की आलोचना की।

आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर लगातार उग्र प्रदर्शनों की आग में सुलग रहा है। 

अब तक करीब दो दर्जन लोग प्रदर्शनों के चलते मौत के मुंह में समा गए हैं, 300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है, कई इलाकों में कर्फ्यू लगा है, भारतीय सुरक्षा बल लगातार हालात को सामान्य बनाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है कि ऊल-जलूल बयान देकर कश्मीरियों को भड़काने में लगा है।

इस दौरान अमरनाथ यात्रा पर गए करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं के जम्मू में फंसे होने की भी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed