फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Gunmen shot dead a Pakistani TV journalist

पाकिस्तान: फिर बेपर्दा हुआ आतंक, टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Fri, 13 Oct 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 13 Oct 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Gunmen shot dead a Pakistani TV journalist
symbolic picture

पाकिस्तान पूरी दुनिया में दहशत फैलाता है, लेकिन वहां के लोग भी अब सुरक्षित नहीं हैं। गुरुवार को उत्तर पश्चिमी स्वात घाटी(पेशावर) में एक पाकिस्तानी टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरून खान स्थानीय माशरिक टीवी में बतौर स्ट्रिंगर काम करते थे।

विज्ञापन


पढ़ें:  पाकः इमरान खान के खिलाफ गैरजमानती वारंट, चुनाव आयोग ने दिए तुरंत गिरफ्तारी के आदेश
विज्ञापन


हरून जब अपने घर के बाहर खड़े थे तभी उन पर हमला हुआ। सीनियर पुलिस अधिकारी सोहेब अशरफ ने बताया कि हथियारों से लैस दो लोगों ने खान पर हमला किया जिसके बाद खान की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले कि लोग हमलावर को पकड़ने की कोशिश करते, वह लोग भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पाकिस्तानी महिलाओं के लिए हर पुरुष की आंखों में नफरत क्यों?

अशरफ ने बताया कि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान दुनिया भर के पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक जगह है। पहले भी पाकिस्तान में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर इस तरह के हमले होते रहे हैं। 2012 में तालिबानी हमलावरों ने महिला शिक्षा की बात करने वाली मलाला युसुफजई को भी मारने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed