{"_id":"5be1696dbdec2269b8463dde","slug":"gunman-shot-dead-police-man-and-his-bodyguard-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पुलिसकर्मी समेत दो की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी समेत दो की हत्या, आरोपी फरार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
पाकिस्तान में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक पुलिसकर्मी है और दूसरा उनका सुरक्षाकर्मी। घटना देश के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जिले की है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
गोलीबारी पुलिसकर्मी की गाड़ी पर की गई थी। पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी जाहिद महमूद की कार पर उस वक्त हमला किया गया जब वह अपने घर से लाहौर की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि पुलिसकर्मी को घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।