फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Girl burnt her in front of police station, died, rape

पाकिस्तान: थाना के सामने आत्मदाह करने वाली लड़की की मौत

Sat, 15 Mar 2014 12:11 AM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Girl burnt her in front of police station, died, rape

पाकिस्तान में बलात्कार के प्रयास के मामले की ठीक से जांच न करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को एक थाने के सामने ख़ुद को आग लगा लेने वाली लड़की की शुक्रवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


अमीना ने गुरुवार को दक्षिणी पंजाब के मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िले में एक पुलिस थाने के सामने ख़ुद को आग लगा ली थी।
18 साल की अमीना बीबी ने उस समय ख़ुद को आग लगा ली जब उसका कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ आरोप वापस ले लिए गए।

अमीना के अनुसार शिकायत करने के बाद उनके शिकायत पर ठीक से जांच नहीं की गई। अमीना ने शिकायत की थी कि जनवरी महीने में जब वो अपने कॉलेज जा रही थीं तो कई लोगों ने मिलकर उनका बलात्कार करने की कोशिशश की थी।
विज्ञापन


अमीना ने दक्षिणी पंजाब के मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िले में एक पुलिस थाने के सामने ख़ुद को आग लगा ली थी।अधिकारियों पर आरोप अधिकारियों का कहना है कि अमीना बीबी ने अधिकारियों पर ठीक से जांच नहीं करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अभियुक्तों के ख़िलाफ़ यह कहते हुए आरोप हटा लिए थे कि मामले में पर्याप्त सबूत नहीं हैं। पाकिस्तान में संवाददाताओं का कहना है कि पाकिस्तान में बलात्कार या यौन हिंसा का शिकार हुई महिलाओं की ओर से इस तरह का क़दम उठाया जाना आश्चर्यजनक है।

पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता रशीद रहमान ने बताया कि अमीना बीबी का बलात्कार नहीं हुआ था बल्कि तीन अभियुक्तों ने ऐसी कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed