फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   General Elections in Pakistan might held between 25 to 27 July this year

पाकिस्तान में 25-27 जुलाई को हो सकते हैं आम चुनाव, मांगा गया कार्यकारी प्रधानमंत्री का नाम

Tue, 22 May 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Tue, 22 May 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
General Elections in Pakistan might held between 25 to 27 July this year
Shahid khaqan abbasi

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सोमवार को देश में आम चुनाव के लिए संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में आम चुनाव 25-27 जुलाई को हो सकते हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इन तारीखों को राष्ट्रपति मैमनून हुसैन के पास भेजा है। अगर राष्ट्रपति प्रस्तावित तिथियों पर राजी हो जाते हैं, तो 31 मई को पीएमएन-एन सरकार के कार्यकाल समाप्त होने से चंद दिन पहले आम चुनाव की तिथियों को ऐलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यकारी प्रधानमंत्री के पदक के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों के सुझाव मांगे गए हैं और इस पर विचार जारी है। प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी पिछले हफ्ते इस मसले पर विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह के साथ बैठक की थी। इस पर अंतिम फैसला मंगलवार को लिए जाने की संभावना है। नेशनल एसेंबली स्पीकर की अध्यक्षता में संसदीय समिति ने छह उम्मीदवारों के नाम सुझाव हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के चुनाव आयोग का कहना है कि चुनावों की तारीखों का ऐलान जून के पहले हफ्ते में किया जाएगा। आयोग के प्रवक्ता अल्ताफ हुसैन ने कहा, 'आम चुनाव की घोषणा आपसी परामर्श के बाद की जाएगी।  चुनाव की तारीखें और शेड्यूल ऐसी चीज नहीं है जिसे कि छुपाया जाए।' उन्होंने आगे कहा कि आयोग सभी पर्यवेक्षकों का स्वागत करता है जिसमें विदेशी भी शामिल हैं। मौजूदा सरकार के पांच साल का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। जिसके बाद कार्यवाहक सरकार आम चुनावों पर कड़ी नजर बनाए रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के संविधान के अनुसार नेशनल असेंबली में कार्यवाहक प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री और विपक्षी नेताओं के साथ परामर्श के बाद चुना जाता है। इसके लिए सत्ताधारी और विपक्षी नेता तीन व्यक्तियों के नाम को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित करते हैं। इस कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी चुनावों को पारदर्शी तरीके से करवाने की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed