फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Geeta, Stuck in Pakistan, Recognises Her Family in Bihar, Will be Home Soon

पाकिस्तान में रहने वाली गीता ने पहचाना अपना घर

Thu, 15 Oct 2015 04:05 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
Geeta, Stuck in Pakistan, Recognises Her Family in Bihar, Will be Home Soon

बड़े नाजों से पाकिस्तान में बड़ी हुई गीता को आखिरकार भारत में उसका घर मिल गया है। छोटी सी उम्र में जब गलती से वो एक रेखा पार कर गई जिसे दो मुल्कों के लोग सरहद कहते हैं तो उसे इस बात का इल्म भी नहीं था कि वो अपने घर से बिछड़ कर कहा पहुंच गई है।

विज्ञापन


पर आज 12 साल बाद दिल्ली से गई पाकिस्तान गई एक फोन कॉल ने गीता की जिंदगी में नए रंग भर दिए हैं। भारत सरकार की तरफ से भेजे गए फोटोग्राफ को देखकर गीता ने इस बात की तस्दीक कर दी है कि तस्वीर में दिखने वाले शख्स ही उसके परिजन हैं। गीता ने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायुक्त में इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि गीता के परिवार वाले भारत के बिहार राज्य में रहते हैं। गौरतलब है कि ईद पर आई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के आने के बाद से ही यह पाकिस्तान में रहने वाली गीता का किस्सा खूब चर्चा में आया। ईदही फाउंडेशन के अनवर काजमी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि गीता ने अपने माता-पिता की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलती से वो पाकिस्तान की सरहद में चली गई थी

Geeta, Stuck in Pakistan, Recognises Her Family in Bihar, Will be Home Soon

यह बात भी उठी कि गीता की कहानी  पर ही इस फिल्म को बनाया गया है। गीता सुन और बोल नहीं सकती है। जैसा कि बजरंगी भाई जान फिल्म में छोटी बच्ची बोल नहीं सकती है। गीता अब 20 साल हो गई है, 12 साल पहले गलती से वो पाकिस्तान की सरहद में चली गई थी।

गीता की परवरिश ईदही फाउंडेशन ने की थी। कराची में स्थित ईदही फाउडेंशन के ही एक घर में गीता रहती थी। इस घर में गीता के लिए सारे ‌इंतजाम ‌किए गए थे। यहां तक की उसकी पूजा-अर्चना के लिए अलग कमरे में मंदिर की भी स्‍थापना की गई थी।

इस असल कहानी में हुए हालिया बदलाव से अब एकदम ऐसा लग रहा है कि बजरंगी भाईजान जैसी ही कहानी का नया सफर शुरू होगा और गीता को उसका नया घर, घरवाले सब मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed