{"_id":"5b54cd7e4f1c1b19208b6368","slug":"former-pakistan-prime-minister-nawaz-sharif-is-reportedly-on-the-verge-of-kidney-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में नवाज की किडनी फेल होने का खतरा, अस्पताल में भर्ती करने पर विचार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जेल में नवाज की किडनी फेल होने का खतरा, अस्पताल में भर्ती करने पर विचार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा काट रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत रविवार शाम को अचानक बिगड़ गई। मेडिकल बोर्ड का कहना है कि उनकी किडनी फेल होने के कगार पर है और उन्हें तत्काल अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की जरूरत है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की टीम उनकी जांच करेगी। इसके बाद उन्हें किसी अस्पताल भेजे जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif is reportedly on the verge of kidney failure and a medical board has recommended his immediate transfer from Adiala jail to a hospital. The medical board examined him today: Pakistan Media (file pic) pic.twitter.com/TyHojjVlCf
— ANI (@ANI) July 22, 2018विज्ञापन
एक्सप्रेस न्यूज के अनुसार, नवाज के यूरिन में नाइट्रोजन खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है और उन्हें बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक पसीना आने से उन्हें डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो गई है। उनकी हृदय गति भी अनियमित तरीके से चल रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार जेल के अस्पताल में बेहतर सुविधाएं न होने से उन्हें फ्लूड नहीं चढ़ाया जा सकता है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है। एवेनफील्ड प्रॉपर्टीज मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार हुए नवाज ने अदियाला जेल में बंद हैं।