फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Former Pakistan military dictator Musharraf believes that jadhav is bigger terrorist than kasab

आखिर परवेज मुशर्रफ ने भी माना-मुंबई हमलों में शामिल कसाब आतंकवादी था

Sat, 20 May 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 20 May 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistan military dictator Musharraf believes that jadhav is bigger terrorist than kasab

कुलभूषण जाधव मामले में मुंह की खाने के बाद बौखलाया पाक हर नीचले स्तर पर उतर आया है। अब पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ ने विवादित बयान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मुशर्रफ ने कहा कि कुलभूषण जाधव, अजमल कसाब से भी बड़ा आतंकी है।

विज्ञापन


उनकी इस बात से ये साफ हो गया है कि वे मानत हैं कि अजमल कसाब एक आतंकवादी था। मुशर्रफ ने एआरवाई न्यूज को कहा कि मुंबई हमलों में शामिल 10 आतंकियों में से एक कसाब बस एक प्यादा था। जबकि जाधव एक जासूस है, जो कई लोगों की जान जाने की वजह बना है। मुशरफ ने कहा कि अपनी जासूसी गतिविधियों से जाधव कई लोगों की मौत का कारण बना है।
विज्ञापन


2001 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके मुशर्रफ ने कहा कि देश को जाधव के मामले में इंटरनेशनल कोर्ट जाना ही नहीं चाहिए था, क्योंकि ये मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा का है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान द्वारा जाधव को फांसी देने के फैसले पर स्टे ऑर्डर दे दिया था। पाकिस्तान इसी फैसले पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से पुनर्विचार की मांग कर रहा है।


गौरतलब है कि हरीश साल्वे की अगुवाई में भारत की ओर से दाखिल याचिका की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान को बुरी तरह से हार मिली थी। इसमें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान की हर दलील को दरकिनार कर भारत के पक्ष में फैसला दिया था। और कहा था कि जाधव को कांसुलर एक्सेस दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed