{"_id":"591fc7b44f1c1bc213f22b6a","slug":"former-pakistan-military-dictator-musharraf-believes-that-jadhav-is-bigger-terrorist-than-kasab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर परवेज मुशर्रफ ने भी माना-मुंबई हमलों में शामिल कसाब आतंकवादी था","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आखिर परवेज मुशर्रफ ने भी माना-मुंबई हमलों में शामिल कसाब आतंकवादी था
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 20 May 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभूषण जाधव मामले में मुंह की खाने के बाद बौखलाया पाक हर नीचले स्तर पर उतर आया है। अब पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ ने विवादित बयान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मुशर्रफ ने कहा कि कुलभूषण जाधव, अजमल कसाब से भी बड़ा आतंकी है।
विज्ञापन
उनकी इस बात से ये साफ हो गया है कि वे मानत हैं कि अजमल कसाब एक आतंकवादी था। मुशर्रफ ने एआरवाई न्यूज को कहा कि मुंबई हमलों में शामिल 10 आतंकियों में से एक कसाब बस एक प्यादा था। जबकि जाधव एक जासूस है, जो कई लोगों की जान जाने की वजह बना है। मुशरफ ने कहा कि अपनी जासूसी गतिविधियों से जाधव कई लोगों की मौत का कारण बना है।
विज्ञापन
2001 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके मुशर्रफ ने कहा कि देश को जाधव के मामले में इंटरनेशनल कोर्ट जाना ही नहीं चाहिए था, क्योंकि ये मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा का है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान द्वारा जाधव को फांसी देने के फैसले पर स्टे ऑर्डर दे दिया था। पाकिस्तान इसी फैसले पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से पुनर्विचार की मांग कर रहा है।
गौरतलब है कि हरीश साल्वे की अगुवाई में भारत की ओर से दाखिल याचिका की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान को बुरी तरह से हार मिली थी। इसमें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान की हर दलील को दरकिनार कर भारत के पक्ष में फैसला दिया था। और कहा था कि जाधव को कांसुलर एक्सेस दी जाए।