फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Former Pak PM Benazir Bhutto daughter slams Pak Ramzan law that prescribes jail for not fasting

पाकिस्तानः बेनजीर भुट्टो की बेटी ने रमजान कानून को झुठलाया, कहा-उपवास नहीं करने पर होती है सजा

Sat, 13 May 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 13 May 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Former Pak PM Benazir Bhutto daughter slams Pak Ramzan law that prescribes jail for not fasting
बख्तावर भुट्टो - फोटो : dailymation.com

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो ने पाकिस्तान के रमजान कानून को लेकर आपत्ति जताई है। इस कानून को झुठलाते हुए उसने कहा कि पाकिस्तान रमजान में उपवास नहीं करने वालों के लिए जेल का प्रावधान करता है। साथ ही बेनजीर भुट्टो की बेटी ने अपने देश के आतंकवादियों को मुफ्त में घूमने की इजाजत पर भी कठोरता से आलोचना की है। 

विज्ञापन


भुट्टो की बेटी ने इस कानून को हास्यास्पद बताई है। उसने कहा कि एहत्राम-ए-रमजान अध्यादेश में कहा गया है कि जो रमजान के दौरान खुले में खायेगा उसे 3 महीने जेल की सजा दी जाएगी। भुट्टो के तीन बच्चों में से एक बख्तावर भुट्टो जरदारी ने ट्वीट कर कहा कि हर इंसान इस कानून को फॉलो नहीं कर सकता है। इससे 2 लोगों की मौत हो गई है। "यह इस्लाम नहीं है।"
विज्ञापन

 


बता दें कि रमजान को दुनिया के कुछ हिस्सों में रमदान भी कहा जाता है। इस मौके पर जो मुसलमान उपवास रखते हैं, वो सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। हालांकि दो साल पहले कुछ मौलवियों ने कहा था कि जो इसको लेकर जोखिम उठाते है वो इसको बंद कर सकते है। एक प्रमुख मौलवी ताहिर अशरफी ने ऑस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज से कहा , "इस्लाम ने उपवास की शर्तों को तैयार किया है। यह कुरान में भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे लोग जो उपवास नहीं कर पा रहे हैं, जो लोग कमजोर या बूढ़े हैं और जो बीमार होने या मरने के कारण उपवास छोड़ना चाहते हैं वो छोड़ सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed