फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Former CIA chief in Pak suspected of being poisoned by ISI

अमेरिकी अधिकारी को जहर देकर पाक ने लिया ओसामा का बदला?

Sat, 07 May 2016 10:53 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 07 May 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
Former CIA chief in Pak suspected of being poisoned by ISI
- फोटो : REUTERS

अलकायदा सरगना ओबामा बिन लादेन के एबटाबाद स्थित ठिकाने पर मई 2011 में अमेरिकी हमले का नेतृत्व करने वाले पूर्व सीआईए प्रमुख मार्क केल्टन को पाकिस्तान में आईएसआई ने जहर दिया था। शुक्रवार को मीडिया में आई रिपोर्ट में आईएसआई की ओर से अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व प्रमुख को जहर देने की आशंका जाहिर की गई है।

विज्ञापन


लादेन के एबटाबाद स्थित ठिकाने पर हमले के दो महीने बाद स्वास्थ्य का हवाला देकर मार्क केल्टन को इस्लामाबाद से हटा दिया गया था।  वहीं वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मार्क केल्टन सीआईए से रिटायर्ड है और पेट की सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


सीआईए के अधिकारियों का मानना है कि भले यह प्रमाणिक नहीं है लेकिन अचानक ऐसी किसी बीमारी के पीछे आईएसआई का हाथ किसी न किसी तरह से है। इस रिपोर्ट को पाकिस्तानी दूतावास के प्रवक्ता ने मनगढ़ंत बताया है। वहीं द पोस्ट के मुताबिक केल्टन से कई बार इंटरव्यू देने की प्रार्थना की गई लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया लेकिन फोन पर एक छोटी सी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीमारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। केल्टन ने यह भी कहा कि वे पहले ऐसे शख्स नहीं है जिसे यह शक हो कि उसे जहर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीआईए प्रवक्ता का कहना है कि इस बात के कोई सबूत नहीं है कि पाक प्राधिकारियों द्वारा अमेरिकी अधिकारी को जहर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed