फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Former ambassador to US Hussain Haqqani booked for alleged hate speech against pakistan

मोदी की तारीफ करने के चंद दिनों बाद ही पूर्व पाक राजदूत हुसैन हक्कानी पर देशद्रोह का केस दर्ज

Mon, 22 Jan 2018 05:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Former ambassador to US Hussain Haqqani booked for alleged hate speech against pakistan
हुसैन हक्कानी - फोटो : The Express Tribune
अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हुसैन हक्कानी पर कथित ‘हेट स्पीच’ देने और अपनी किताबों और बयानों से पाकिस्तान की सरकार और सेना की छवि करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


डॉन न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में तीन लोगों ने हुसैन हक्कानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। कैंटोनमेंट और बिलितांग पुलिस स्टेशन में मोमिन, मुहम्मद असगर और शम्शुल हक ने एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है और इसकी छवि खराब की है। 
विज्ञापन


असगर ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि हक्कानी 'मेमोगेट स्कैंडल' के संरक्षक थे। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रहते हुए उन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और भारतीय एजेंट्स को वीजा जारी किया था। हक्कानी साल 2008 से 2011 तक अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत नियुक्त थे। चर्चित मेमोगेट विवाद में कथित तौर पर शामिल रहने के आरोप में उन्हें हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हक्कानी के खिलाफ पाकिस्तान पीनल कोड के तहत आपराधिक साजिश रचने और देश के खिलाफ जंग छेड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया के तहत हक्कानी को खुद को सरेंडर करना होगा नहीं तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही हक्कानी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को उनसे सीख लेने की सलाह दी थी। हक्कानी ने कहा था कि, 'मोदी ने पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधाने की बहुत कोशिश की लेकिन पठानकोट हमलों के बाद उनकी सारी कोशिशें विफल हो गईं।' हक्कानी इससे पहले भी पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ लड़ाई में नाटक का आरोप लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed