{"_id":"56df06094f1c1bf7718b4567","slug":"for-india-pakistan-talk-kashmir-should-not-be-the-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पाक वार्ता के लिए पूर्व शर्त न हो कश्मीर मुद्दा: हैमंड","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत पाक वार्ता के लिए पूर्व शर्त न हो कश्मीर मुद्दा: हैमंड
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:59 PM IST
सार
- ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से 2 जनवरी को पठानकोट हमला मामले में जांच में तेजी लाने को कहा।
- अजीज ने कहा कि पठानकोट हमले की जांच कर रही टीम अगले कुछ दिनों में भारत जाएगी।
विज्ञापन
फिलिप हैमंड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के विदेश मंत्री फिलिप हैमंड ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता के लिए कश्मीर मुद्दे का हल पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दोनों देशों से नॉन स्टेट एक्टर और अन्य दबाव समूहों को शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारने की अनुमति नहीं देने को कहा। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से 2 जनवरी को पठानकोट हमला मामले में जांच में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के एक दिन के दौरे पर पहुंचे हैमंड ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान
कहा कि बातचीत की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए।
अजीज ने कहा कि पठानकोट हमले की जांच कर रही टीम अगले कुछ दिनों में भारत जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ संभावित आतंकी हमलों की खुफिया जानकारी साझा कर रहा है।
विज्ञापन