फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   For a week in US, Fatemi still hoping to meet Trump team

ट्रंप पर डोरे डाल रहा पाकिस्तान, शरीफ के दूत ने अमेरिका में डाला डेरा

Sun, 11 Dec 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
For a week in US, Fatemi still hoping to meet Trump team

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक तारिक फातेमी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। वो अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टीम से मुलाकात करने की कोशिश में लगे हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत में ट्रंप टीम के कुछ सदस्यों से वो मिल सकते हैं। हालांकि ट्रंप की टीम ने इस बात से इंकार किया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी दूतावास ने दावा किया है कि दो सप्ताह की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे फातेमी वाशिंगटन में चुने गए नए सांसदों से भी मुलाकात करेंगे। विशेष सहायक तारिक फातेमी ट्रांजिशन टीम के सदस्यों से मुलाकात के अलावा वर्तमान ओबामा प्रशासन के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने कहा था कि फातेमी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आठ नवंबर के चुनाव के बाद से वाशिंगटन में काफी कुछ हुआ है। हालांकि अमेरिका या ट्रंप टीम की ओर से फातेमी से बैठक या अनौपचारिक मीटिंग की पुष्टि नहीं की है। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि फातेमी अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि फातेमी की ट्रंप टीम के साथ कोई औपचारिक या अनपौचारिक बातचीत होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक के हवाले से लिखा है कि जब उनसे पूछा गया कि क्या फातेमी अभी तक ट्रंप टीम के सदस्यों से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी दूतावास ट्रंप टीम के साथ अनौपचारिक बैठकों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके पास पहले से एक अस्थाई टीम है जो विदेशी नेताओं और अधिकारियों को न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में आने तथा मिलने को प्रोत्साहित कर रही है। ट्रंप को लेकर पाकिस्तान इस कदर परेशान है कि वो उनके व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले उनके टीम से किसी भी हालात में मिलने के लिए इच्छुक है। 

जब टीम ट्रंप ने खोल दी थी शरीफ के झूठ की पोल!

For a week in US, Fatemi still hoping to meet Trump team
नवाज शरीफ - फोटो : PTI

इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। लेकिन नवाज शरीफ द्वारा फैलाये जा रहे झूठ की पोल खुद ट्रंप ने ही खोल कर रख दिया था। दुनियाभर के मीडिया में आये पाकिस्तानी झूठ की खबरों के बाद ट्रंप ने इस बात का खंडन किया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ उनकी बातचीत तो हुई है, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने के लिए फोन किया था। इस दौरान बातचीत के क्रम में ट्रंप ने नवाज शरीफ से सवाल पूछा था कि अमेरिका और पाकिस्तान भविष्य में कामकाजी संबंध कैसे मजबूत बना सकते हैं? ट्रंप की टीम का कहना है कि इस बातचीत में ट्रंप ने कहा था कि वह नवाज शरीफ के साथ मजबूत और लंबे समय तक व्यक्तिगत संबंध चाहते हैं। ट्रंप के सलाहकार का कहना है कि ट्रंप ने अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति बनने से पहले ही दोनों देशों के कहने पर भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने जोर देकर यह भी कहा था कि वह भारत-पाकिस्तान के अनुरोध करने पर ही ऐसा कोई कदम उठायेंगे।

 डोनाल्ड ट्रंप से बात होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी किया गया था। इसमें यह कहा गया था कि ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कहा कि आप (शरीफ) एक शानदार इंसान हैं। आप अदभुत काम कर रहे हैं, जो स्पष्ट नजर आ रहा है। मैं जल्द ही आपसे मिलने की आशा कर रहा हूं। आपसे बात करके मुझे ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे मैं उस व्यक्ति से बात कर रहा हूं, जिसे मैं लंबे समय से जानता हूं।

ट्रंप की टीम का कहना है कि फोन पर हुई बातचीत का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जो मतलब निकाला, वह पूरी तरह गलत है। ट्रंप की टीम ने शरीफ के साथ हुई बातचीत का बिना कोई मिर्च-मसाला लगाये, गैर-नाटकीय और सीधे-साधे वर्जन में पेश कर दिया है। इससे शरीफ को यह अनुमान हो गया होगा कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत की बदतर शुरुआत हुई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed